ट्रंप परिवार की सुरक्षा में लगी खुफिया सेवा के 1.25 करोड़ के बिल पर विवाद

सीबीएस न्यूज की शुक्रवार की रिपोर्ट में ये जानकारी देते हुए बताया गया है कि ये पूरा भुगतान सरकारी धन से किया जा रहा है. इस हफ्ते एरिक ट्रंप की डबलिन यात्रा से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक उनकी यात्रा के लिए लिमोजीन पर 4,029 डालर और उनकी हिफाजत में लगे खुफिया विभाग के एजेंटों के होटल में टिकने पर 11,261 डॉलर खर्च हुए हैं.

Advertisement
एरिक ट्रंप एरिक ट्रंप

IANS

  • वाशिंगटन,
  • 15 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिजनों की विदेश यात्राओं पर होने वाला सुरक्षा खर्च सवालों के घेरे में आ गया है. राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप की युनाइडेट किंगडम और आयरलैंड की यात्रा के साथ ही और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की हिफाजत में लगे खुफिया सेवा के एजेंटों के अंतरराष्ट्रीय होटलों और किराए की कारों का बिल, इस साल की पहली जनवरी से अब तक 190,000 डॉलर तक पहुंच गया है.

Advertisement

सीबीएस न्यूज की शुक्रवार की रिपोर्ट में ये जानकारी देते हुए बताया गया है कि ये पूरा भुगतान सरकारी धन से किया जा रहा है. इस हफ्ते एरिक ट्रंप की डबलिन यात्रा से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक उनकी यात्रा के लिए लिमोजीन पर 4,029 डालर और उनकी हिफाजत में लगे खुफिया विभाग के एजेंटों के होटल में टिकने पर 11,261 डॉलर खर्च हुए हैं.

इस खर्च में की हवाई यात्रा पर हुआ खर्च शामिल नहीं है जो परंपरागत रूप से उन स्थानों की सुरक्षा जांच के लिए पहले से यात्रा करते हैं जहां अति विशिष्ट हस्तियां जाने वाली होती हैं.

इसमें राष्ट्रपति के परिवार की सुरक्षा में लगे एजेंटों के वेतन पर हुआ खर्च भी शामिल नहीं है.

एरिक ट्रंप 2017 में अब तक पांच बार विदेश यात्रा पर जा चुके हैं. इसमें युनाइटेड किंगडम के साथ उरुग्वे और डोमिनिकन गणराज्य की यात्रा शामिल है, जहां वो अकेले गए थे और दुबई और वैंकुवर की यात्रा शामिल है जहां वो अपने भाई डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ गए थे. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों भाइयों ने अपने परिवार के कारोबार के सिलसिले में ये यात्राएं कीं हैं.

Advertisement

सदन की निगरानी एवं सरकार सुधार समिति के वरिष्ठ सदस्य ने कहा, 'ट्रंप परिवार का अपने पारिवारिक कारोबार को बढ़ावा देने के लिए लगातार विदेश की यात्रा पर जाना करदाताओं के डॉलर के बेतहाशा खर्च की वजह बन रहा है.'

सरकार के जवाबदेही कार्यालय ने एक ऐसी रिपोर्ट पर काम शुरू कर दिया है. जो देखेगी कि ट्रंप परिवार की यात्राओं की सरकारी खजाने को क्या कीमत चुकानी पड़ी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »