पूर्व नाजी सैनिक की तारीफ कर घिरे ट्रूडो, रूस ने दिखाई आंखें तो मांगनी पड़ी माफी

कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कहा कि मैं सभी कनाडाई लोगों, दुनियाभर के यहूदियों और यूक्रेन के लोगों के सामने माफी मांगता हूं. शुक्रवार (पूर्व नाजी सैनिक की तारीफ) को जो हुआ, उसके लिए संसद की ओर से माफी मांगता हूं.

Advertisement
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने माफी मांगी (फोटो- AP) कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने माफी मांगी (फोटो- AP)

aajtak.in

  • ओटावा,
  • 28 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:14 AM IST

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स के पूर्व स्पीकर एंथोनी रोटा द्वारा एक नाजी पूर्व सैनिक की प्रशंसा करने के बाद माफी मांगी. ट्रूडो ने कहा कि वह विशेष रूप से इस बात से दुखी हैं कि इससे ज़ेलेंस्की को परेशानी का सामना करना पड़ा. दरअसल, इस घटना के बाद रूस भड़क गया था, क्रेमलिन ने कहा था कि पूरी कनाडाई संसद को सार्वजनिक रूप से नाज़ीवाद की निंदा करनी चाहिए.

Advertisement

स्पीकर एंथोनी रोटा ने 22 सितंबर को सदन में सार्वजनिक रूप से नाजी यूनिट में काम कर चुके पूर्व सैनिक यारोस्लाव हुंका की तारीफों के पुल बांधे थे. इतना ही नहीं, उन्होने हुंका को युद्ध का हीरो तक बता दिया था. हालांकि इस तारीफ के बाद उनकी भी जमकर किरकिरी हुई, लिहाजा उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. पद छोड़ने से पहले उन्होंने कहा था कि जो कुछ हुआ उसके लिए वह पूरी तरह जिम्मेदार हैं.

वहीं कनाडाई पीएम ट्रूडो ने कहा कि मैं सभी कनाडाई लोगों, दुनियाभर के यहूदियों और यूक्रेन के लोगों के सामने माफी मांगता हूं. शुक्रवार (पूर्व नाजी सैनिक की तारीफ) को जो हुआ, उसके लिए संसद की ओर से माफी मांगता हूं. इस घटना के लिए हाउस ऑफ कॉमन्स के पूर्व स्पीकर रोटा ही जिम्मेदार थे. इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जिम्मेदारी स्वीकार की है. यह एक ऐसी गलती थी, जिससे संसद और कनाडा को बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी. 

Advertisement

हम अनजाने में तालियां बजा रहे थेः कनाडाई पीएम

हम सभी उस वक्त संसद में मौजूद थे, लेकिन हमें इस बात पर गहरा अफसोस है कि हम इस पूरे संदर्भ से अनभिज्ञ होने के बावजूद खड़े होकर तालियां बजा रहे थे. ट्रूडो ने कहा कि यह नरसंहार में मारे गए लाखों लोगों का अपमान था. यह यहूदी लोगों के लिए बेहद दर्दनाक था. यह सुनिश्चित करना हम सभी पर निर्भर है कि जो कुछ हुआ उसे कोई कभी न भूलें.

ट्रूडो बोले- इस घटना की राजनीतिकरण हुआ

कनाडाई पीएम ने कहा कि मैं यह भी दोहराना चाहता हूं कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल की स्थिति के लिए कनाडा को बहुत गहरा खेद है. यह सोचना बेहद परेशान करने वाला है कि रूस और उसके समर्थकों से लड़ रहे यूक्रेन के बारे में गलत प्रचार करने के लिए इस गंभीर गलती का राजनीतिकरण किया जा रहा है. 

ट्रूडो से पहले हाउस स्पीकर ने मांगी थी माफी

कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने नाजी डिवीजन के अनुभवी पूर्व सैनिक हुंका से भी मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया था. जबकि हाउस स्पीकर ने उसकी तारीफ की थी. लेकिन कई मानवाधिकार और यहूदी संगठनों ने रोटा की इस तारीफ की निंदा की थी. इसके बाद उन्होंने  कनाडा और दुनिया भर में यहूदी समुदायों से माफी मांगी थी. 

Advertisement

पूर्व नाजी सैनिक की तारीफ कर रोटा को हुआ पछतावा

रोटा ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा था कि बाद में मुझे इस बारे में पता चला था. मुझे इस व्यक्ति को पहचानने के अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है. उन्होंने कहा कि मैं सदन से माफी मांगना चाहता हूं. रोटा ने कहा कि मुझे गहरा खेद है कि मैंने अपने हाव-भाव और टिप्पणियों से कई लोगों को ठेस पहुंचाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »