उत्तर कोरिया का मिसाइल प्रक्षेपण विफल हुआ: दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से उसके संस्थापक के जन्मदिन के अवसर पर किया गया मिसाइल प्रक्षेपण संभवत: विफल हो गया है.

Advertisement
किम जोंग किम जोंग

लव रघुवंशी / BHASHA

  • सोल,
  • 15 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से उसके संस्थापक के जन्मदिन के अवसर पर किया गया मिसाइल प्रक्षेपण संभवत: विफल हो गया है.

के नेता किम जोंग सत्ताधारी दल की अगले माह होने वाली बड़ी बैठक की तैयारी में जुटे हैं. विश्लेषकों का मानना है कि वह अपने तानाशाही शासन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में इसका इस्तेमाल करेंगे.

Advertisement


दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हुए वाषिर्क सैन्य अभ्यासों को हमले की तैयारी करार देने वाला उत्तर कोरिया इन अभ्यासों के खिलाफ समुद्र में कई मिसाइलें और गोले दाग चुका है. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि आज सुबह दागी गई मिसाइल छोटी दूरी की थी या मध्यम दूरी की?

जापान और अमेरिका तक पहुंचने की क्षमता
उत्तर कोरिया का यह प्रक्षेपण एक ऐसे समय पर हुआ है जब दक्षिण कोरिया में यह कयास लगाए जा रहे थे, कि उसका प्रतिद्वंद्वी 3500 किलोमीटर की दूरी तक की मारक क्षमता रखने वाली मध्यम दूरी की एक मिसाइल का प्रक्षेपण करने की तैयारी कर रहा है. यह मिसाइल जापान और गौम स्थित अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों तक पहुंचने में सक्षम है.

किम द्वितीय का जन्मदिन
विदेशी विशेषज्ञों ने इस मिसाइल को ‘मुसुदान’ नाम दिया है. यह नाम पूर्वोत्तर स्थित उस गांव के नाम पर आधारित है, जहां से प्रक्षेपण किया गया है. शुक्रवार को किम द्वितीय का जन्मदिन है. वह मौजूदा नेता के दादा और देश के संस्थापक रहे हैं. उत्तर कोरिया ने ऐसे जश्न के अवसरों का इस्तेमाल अक्सर परीक्षणों का प्रदर्शन करने के लिए किया है और बाहरी लोग इन्हें उकसावों के तौर पर देखते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »