PAK: सिंध के चीफ जस्टिस का अगवा बेटा एक महीने बाद रिहा, 3 आतंकी ढेर

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवैस शाह को खैबर पख्तूनख्वा के टैंक एरिया से बरामद किया गया.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • कराची,
  • 19 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

आतंकियों के चंगुल में फंसे पाकिस्तान के सिंध के चीफ जस्टिस सज्जाद अली शाह के बेटे ओवैस शाह को मंगलवार को सही सलामत छुड़ा लिया गया. सुरक्षाबलों ने इस दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया.

पाकिस्तानी मीडिया , ओवैस शाह को खैबर पख्तूनख्वा के टैंक एरिया से बरामद किया गया. पाकिस्तान के डीजी ISPR ने आसिम बाजवा ने ट्वीट करके कहा, 'ओवैस शाह सही सलामत है. सुरक्षाबल उसे परिजनों के पास ले जा रहे हैं.'

Advertisement

आर्मी चीफ ने की सुरक्षाबलों की तारीफ
पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ ने भी शाह को कराने पर सुरक्षाबलों की तारीफ की. उन्होंने जस्टिस को भी बधाई दी.

बता दें कि पेशे से वकील ओवैस शाह को 20 जून को कराची से कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था. आखिरी बार उन्हें शॉपिंग करते वक्त कराची के क्लिफ्टॉन इलाके में देखा गया था. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी जस्टिस शाह को बधाई दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »