Russia Ukraine war: 'मां, मैं यूक्रेन में हूं, हम नागरिकों को भी टारगेट कर रहे हैं', रूसी सैनिक का आखिरी मैसेज

Russia-Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन के राजदूत ने कथित तौर पर रूसी सैनिक के एक मैसेज को पढ़ा, जो उसने अपनी मां को भेजा था. इस मैसेज में रूसी सैनिक ने अपनी मां से कहा था कि हम अब नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं.

Advertisement
रूस-यूक्रेन की जंग का आज छठवां दिन है. (फाइल फोटो-AP/PTI) रूस-यूक्रेन की जंग का आज छठवां दिन है. (फाइल फोटो-AP/PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • रूस और यूक्रेन में 24 फरवरी से जारी है जंग
  • यूक्रेन का दावा, 4500 रूसी सैनिक मारे गए

Russia-Ukraine War: 'मां, मैं यूक्रेन में हूं. यहां असली लड़ाई हो रही है. मैं डरा हुआ हूं. हम सभी शहरों पर एकसाथ बमबारी कर रहे हैं. यहां तक कि नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं.' ये बात एक रूसी सैनिक ने अपनी मां को भेजे मैसेज में कहीं. बाद में उस रूसी सैनिक की युद्ध में मौत हो गई.

रूस-यूक्रेन जंग को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के आपातकालीन सत्र में यूक्रेन के राजदूत ने ये मैसेज पढ़ा. उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन में जंग लड़ने आए एक रूसी सैनिक ने अपनी मां को भेजा. 

Advertisement

उन्होंने आगे मैसेज पढ़ते हुए बताया कि उसकी मां ने जब उससे पूछा कि उसे मैसेज का जवाब देने में इतना समय क्यों लग रहा है तो उसने बताया कि वो यूक्रेन में है और खुद को फांसी पर लटकाना चाहता है.

ये भी पढ़ें-- Russia-Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल किया 'वैक्यूम बम'? ऑक्सीजन सोखकर करता है धमाका

इस मैसेज में कथित तौर पर रूसी सैनिक ने लिखा, 'हमसे कहा गया था कि वो (यूक्रेनी नागरिक) हमारा स्वागत करेंगे, लेकिन वो हमारी बख्तरबंद गाड़ियों के आगे आकर गिर रहे हैं, पहियों के आगे खुद को धकेल रहे हैं और हमें आगे नहीं जाने दे रहे हैं. वो हमें फासीवादी बुला रहे हैं. मां, ये बहुत कठिन है.' दावा किया गया है कि ये रूसी सैनिक यूक्रेन के साथ जंग में शामिल होने से पहले क्रीमिया में तैनात था.

Advertisement

इन मैसेजेस को पढ़ते हुए यूक्रेन के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा कि 'आप इस त्रासदी की भयावहता की कल्पना कीजिए.' उन्होंने आगे कहा कि कल्पना कीजिए कि आपके बगल में, महासभा में हर देश के नाम के आगे, मारे गए 30 से ज्यादा रूसी सैनिकों की आत्माएं पहले से मौजूद हैं. 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगातार रूसी सैनिकों से अपनी जान बचाने के लिए उनसे यूक्रेन छोड़ने की अपील कर रहे हैं. यूक्रेन का दावा है कि इस जंग में अब तक 4,500 से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »