रूस ने ट्रंप को जमकर सुनाया, तेल की खरीद को लेकर US राष्ट्रपति ने भारत को दी थी धमकी

रूस और भारत के तेल व्यापार से अमेरिका चिढ़ा हुआ है. हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को अतिरिक्त टैरिफ की धमकी दी थी और रूस के साथ तेल व्यापार पर आपत्ति जताई थी. अब रूस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
भारत को ट्रंप की धमकी पर रूस ने प्रतिक्रिया दी है (Photo- Reuters) भारत को ट्रंप की धमकी पर रूस ने प्रतिक्रिया दी है (Photo- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

रूसी तेल की खरीद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी जिसके बाद मंगलवार को रूस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. रूस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भारत जैसे देशों पर उसके साथ व्यापार खत्म करने के लिए अवैध दबाव डाल रहे हैं.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम कई ऐसे बयान सुनते हैं जो सच कहें तो धमकियां हैं. ऐसी धमकियां देशों को रूस के साथ व्यापार संबंध समाप्त करने के लिए मजबूर करने की कोशिश हैं. हम ऐसे बयानों को वैध नहीं मानते हैं.'

Advertisement

दिमित्री पेस्कोव ने आगे कहा, 'हमारा मानना है कि संप्रभु देशों को अपने ट्रेड पार्टनर्स, व्यापार और आर्थिक सहयोग के लिए पार्टनर्स को चुनने का अधिकार होना चाहिए और है भी. देशों को अपने लिए व्यापार और आर्थिक सहयोग के लिए ऐसे पार्टनर्स को चुनने का अधिकार होना चाहिए जो उनके हित में हो.'

ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत को दी थी अतिरिक्त टैरिफ की धमकी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक संदेश में रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी. उन्होंने लिखा था, 'भारत न केवल रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए इस तेल का एक बड़ा हिस्सा बाजार में बेचकर भारी मुनाफा भी कमा रहा है. भारत को परवाह नहीं है कि रूस की युद्ध मशीनरी से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं. इसलिए, मैं भारत पर टैरिफ बढ़ाने जा रहा हूं.'

Advertisement

ट्रंप की यह नई धमकी ऐसे वक्त में आई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में वो नाकाम होते दिख रहे हैं. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस अगर साढ़े तीन सालों से यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त नहीं करता तो वो रूस और उसका तेल खरीदने वाले देशों पर नए प्रतिबंध लगाएंगे. 

ट्रंप की हालिया धमकी को भारत ने 'अनुचित और तर्कहीन' बताया. विदेश मंत्रालय ने इसके साथ ही अमेरिका के दोगले रवैये का भी पर्दाफाश किया और कहा, 'अमेरिका अब भी रूस से अपने परमाणु इंडस्ट्री के लिए यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की इंडस्ट्री के लिए पैलेडियम, उर्वरक और केमिकल आयात करता है.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »