रूस ने यूक्रेन पर फिर दागी मिसाइल, ओडेसा का 'हैरी पॉटर कैसल' तबाह, 5 लोगों की मौत

समाचार पोर्टल द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गॉथिक शैली में निर्मित कैसल के साथ-साथ आसपास की आवासीय इमारतों को भी हमले से नुकसान पहुंचा है. इस हैरी पॉटर कैसल में एक प्राइवेट लॉ इंस्टीट्यूट चल रहा था. मिसाइल हमले के बाद के एक वीडियो में इमारत में भीषण आग लगी हुई नजर आ रही है.

Advertisement
ओडेसा का हैरी पॉटर कैसल तबाह हो गया (फोटो- AP) ओडेसा का हैरी पॉटर कैसल तबाह हो गया (फोटो- AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2024,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST

रूस और यूक्रेन के बीच करीब 25 महीने से युद्ध लगातार जारी है. हजारों लोग जान गवां चुके हैं. आए दिन दोनों तरफ से गोलाबारी देखने के आरोप लगाए जा रहे हैं. ताजा मामला दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में सामने आया है, जहां 'हैरी पॉटर कैसल' के नाम से मशहूर यूक्रेनी इमारत पर एक रूसी मिसाइल के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

समाचार पोर्टल द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गॉथिक शैली में निर्मित कैसल के साथ-साथ आसपास की आवासीय इमारतों को भी हमले से नुकसान पहुंचा है. इस हैरी पॉटर कैसल में एक प्राइवेट लॉ इंस्टीट्यूट चल रहा था. मिसाइल हमले के बाद के एक वीडियो में इमारत में भीषण आग लगी हुई नजर आ रही है.

बता दें कि ये ओडेसा पर अब तक हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है. इसमें रूसी सेना ने शहर पर मिसाइलें, ड्रोन और बम दागे, जिससे समुद्री तट क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान जल उठा. करीब 25 महीने पहले यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से ओडेसा का बंदरगाह शहर लगातार रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना रहा है.

क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने टेलीग्राम पर कहा कि एक गर्भवती महिला और चार साल के बच्चे सहित कम से कम 32 लोग घायल हो गए और उनकी हालत गंभीर है. हमले में मारे गए लोगों के अलावा, हमले के कारण स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Advertisement

यूक्रेनी नौसेना के प्रवक्ता दिमित्रो प्लेटेनचुक ने सैन्य टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा कि हमले में क्लस्टर वारहेड के साथ इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था. उन मिसाइलों को रोकना कठिन है. वहीं रूस ने ताज़ा हमले के बारे में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

ओडेसा के मेयर हेनाडी ट्रूखानोव ने बताया कि रूस उन लोगों की गोली मारकर हत्या कर रहा है जो समुद्र के किनारे टहलने जा रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »