कैंसर से जंग के बीच पोप लियो को बड़ी राहत, 4 दिन बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

कैंसर की सर्जरी के बाद पोप लियो XIV अब सर्जरी के बाद वेटिकन वापस लौट रहे हैं. 71 साल के पोप के दाहिने फेफड़े का एक हिस्सा ऑपरेशन के दौरान निकालना पड़ा था. अब चार दिन भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने के लिए फिट बताया है.

Advertisement
सर्जरी के चार दिन बाद अस्पताल से बाहर आए पोप लियो (Photo-AP) सर्जरी के चार दिन बाद अस्पताल से बाहर आए पोप लियो (Photo-AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के स्वास्थ्य को लेकर राहत की खबर है. फेफड़े की सर्जरी के चार दिन बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जानकारी के मुताबिक, 71 साल के पोप अब अस्पताल से छूटने के बाद वेटिकन लौटेंगे. 

डॉक्टरों ने शनिवार सुबह उनके ब्लड टेस्ट, छाती के एक्स-रे और स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति की जांच की. इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया गया.

Advertisement

दरअसल पोप लियो के दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से को सर्जरी के दौरान निकाल दिया गया था. डॉक्टरों को उनके फेफड़े में एक ऐसी गांठ मिली थी, जिसमें कैंसर होने का खतरा था. ऑपरेशन के दौरान लिए गए टिश्यू सैंपल की जांच में एडेनोकार्सिनोमा की पुष्टि हुई, जो कि फेफड़ों के कैंसर का एक आम प्रकार है.

यह भी पढ़ें: कैंसर से जंग लड़ रहे हैं पोप लियो, सर्जरी के बाद दाहिने फेफड़े का हिस्सा निकाला गया

हालांकि पोप की सर्जरी सफल रही और इसमें कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई. करीब 90 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में उनके दाहिने फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया गया. ऑपरेशन के बाद पोप होश में आए और उन्होंने अस्पताल में ही आराम किया.  इस दौरान उनकी सेहत को देखते हुए 20 अक्टूबर तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए. 

Advertisement

अब वेटिकन लौटेंगे पोप

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पोप लियो अब वेटिकन लौटेंगे. रविवार का आशीर्वाद उनके चाहने वालों के लिए बेहद खास होगा. पोप की बिमारी की खबर के बाद उनके स्वास्थ्य पर दुनियाभर की नजर थी. अब अस्पताल से वापसी के बाद उनके सार्वजनविक कार्यक्रमों पर नजर रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »