नीरव को नहीं मोदी सरकार का डर? देश में FIR के बीच विदेश में खोले दो नए स्टोर्स

बताया जा रहा है कि दोनों नए स्टोर्स नीरव मोदी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद खोले गए हैं. ये दो स्टोर्स मकाऊ और कुआलालंपुर में खोले गए हैं. सीबीआई ने इंटरपोल के जरिए दुनिया के सभी एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया है. जैसे ही नीरव मोदी किसी भी एयरपोर्ट से विदेशी उड़ान भरेगा उसकी सूचना सीबीआई को दी जाएगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सना जैदी

  • नई दिल्ली ,
  • 18 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर सीबीआई और ईडी ने शिकंजा और कस दिया है. देश भर में ईडी ने 47 जगहों पर छापे मारे हैं, साथ ही मुंबई में पीएनबी के दफ्तर में बैंकिंग सिक्योरिटी एंड फ्रॉड सेल अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है. लेकिन नीरव मोदी पर भारत सरकार की ओर से कसते शिकंजे का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है. दरअसल, एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कुछ ही दिन पहले नीरव मोदी ने अपने दो नए स्टोर्स खोले हैं.

Advertisement

विदेश में खुले दो नए स्टोर

बताया जा रहा है कि दोनों नए स्टोर्स नीरव मोदी पर दर्ज होने के बाद खोले गए हैं. ये दो स्टोर्स मकाऊ और कुआलालंपुर में खोले गए हैं. सीबीआई ने इंटरपोल के जरिए दुनिया के सभी एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया है. जैसे ही नीरव मोदी किसी भी एयरपोर्ट से विदेशी उड़ान भरेगा उसकी सूचना सीबीआई को दी जाएगी. यानी देश से लेकर विदेश तक नीरव मोदी की तलाश जारी है. बता दें कि नीरव मोदी के खिलाफ एलओयू की मदद से बैंकों से लोन लेने का आरोप है.

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के ठिकानों पर छापेमारी  

ईडी, सीबीआई और जांच एजेंसियां लगातार देशभर में नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. रविवार को भी ईडी ने महाघोटाले से जुड़ी करीब 47 जगहों पर छापेमारी की है. के पार्टनर मेहुल चोकसी के रायपुर स्थित शोरूम में शनिवार देर रात ईडी ने छापा मारा और करीब एक करोड़ 27 लाख रुपये के जेवरात जब्त किए. सूत्रों के अनुसार ईडी ने अंबुजा मॉल स्थित शॉपर्स स्टॉप स्थित गीतांजलि ज्वैलर्स में छापा मारकर लगभग 1.27 करोड़ रुपये के जेवरात जब्त किए.

Advertisement

दुनियाभर के एयरपोर्ट को नोटिस

सीबीआई ने महाघोटाले के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद मांगी है. इसके लिए दुनिया भर के एयरपोर्ट को नोटिस दिया जा चुका है, जिससे नीरव मोदी कहीं जाने की कोशिश करे तो भारतीय एजेंसियों को पता चल सके. हालांकि नीरव मोदी अभी कहा हैं इस बात की सीबीआई के पास अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »