'लोगों को फेसबुक पर विज्ञापन देखना ज्यादा पसंद'

फेसबुक पर दिखने वाले विज्ञापन से ब्रांड का प्रभाव लोगों पर ज्यादा पड़ता है. वह तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हैं. इस शोध के लिए न्यूरो-इनसाइट ने अमेरिका में 100 फेसबुक यूजरर्स के एक समूह को 21 और 54 आयुवर्ग के दो समूहों में बांटकर परीक्षण किया.

Advertisement
लोगों को फेसबुक पर विज्ञापन देखना ज्यादा पसंद लोगों को फेसबुक पर विज्ञापन देखना ज्यादा पसंद

IANS / सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 04 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:36 AM IST

एक शोध में पाया गया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर दिखने वाले विज्ञापन किसी फिल्म के ट्रेलर जितना ही काम करते हैं. फेसबुक पर दिखने वाले विज्ञापनों से लोग टेलीविजन पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों की तुलना में बेहतर तौर पर ब्रैंड से जुड़े पाते हैं.

वेसबाइट 'सोशलटाइम्स डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक और विपणन एजेंसी न्यूरो-इनसाइट द्वारा किए गए शोध में सामने आया है कि कैसे उपभोक्ता फेसबुक या टेलीविजन पर पहले से देखे गए विज्ञापनों पर प्रतिक्रिया देते हैं.

Advertisement

इस परिणाम में पता चला है कि पर दिखने वाले विज्ञापन से ब्रांड का प्रभाव लोगों पर ज्यादा पड़ता है. वह तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हैं. इस शोध के लिए न्यूरो-इनसाइट ने अमेरिका में 100 के एक समूह को 21 और 54 आयुवर्ग के दो समूहों में बांटकर परीक्षण किया. परीक्षण के दौरान एजेंसी ने दो तरह के वीडियो विज्ञापनों का इस्तेमाल किया, जिसमें फेसबुक के लिए बनाया गया एक विज्ञापन और टेलीविजन के लिए बनाया गया विज्ञापन शामिल है.

पहले दिन एक समूह ने एक टेलीविजन शो देखा, जिसके बीच विज्ञापनों को दिखाया गया, जबकि दूसरे समूह को देखने के लिए कहा गया. दूसरे दिन दोनों समूहों को टेलीविजन शो के दौरान वहीं विज्ञापन फिर से दिखाए गए.

इस परीक्षण के दौरान प्रत्येक समूह ने ईईजी की टोपियां पहनी हुई थीं, जिससे उनके दिमाग के विभिन्न हिस्सों की प्रतिक्रियाओं को मापा जा सके. इस अध्ययन में पता चला कि जिन प्रतिभागियों ने टेलीविजन पर विज्ञापन देखे, उनकी यादाश्त ने उन विज्ञापनों को याद रखने की प्रक्रिया में 50 प्रतिशत कम प्रदर्शन किया, जबकि पर विज्ञापन देखने वाले लोगों की यादाश्त ने बेहतर प्रदर्शन किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »