पापुआ न्यू गिनी: भूकंप में 31 की मौत, 300 से अधिक घायल

प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित देश पापुआ न्यू गिनी में सोमवार को आए रिक्टर पैमाने पर 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है. 300 से अधिक घायल हो गए.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

केशवानंद धर दुबे / मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित देश पापुआ न्यू गिनी में सोमवार को आए रिक्टर पैमाने पर 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटकों में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है. 300 से अधिक घायल हो गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र एंगा प्रांत के पोर्जेरा से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण में था.

बता दें कि भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए.

Advertisement

4 लाख लोग प्रभावित

प्रशासन ने सुरक्षाबलों और बचाव दलों को मुस्तैद किया. इन भूकंपों से चार प्रांतों के 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. सुरक्षा के मुद्देनजर हेला प्रांत के हाइड्स गैस क्षेत्र केओके टेडी माइन एंड एक्सॉनमोबिल संचालित गैस संयत्र को बंद कर दिया गया है.

यूएस पैसिफिक सुनामी सेंटर ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं था. बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आम हैं. पापुआ न्यू गिनी 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है. इसलिए यहां पर हमेशा भूकंप का खतरा बना रहता है.

वहीं कई एजेंसियों ने बताया कि घने जंगलों के कारण खराब संचार ने जान-माल के नुकसान का मूल्यांकन करना मुश्किल कर दिया है. पीएनजी ऑयल और गैस एक्सप्लोरर ऑयल सर्च ने एक बयान में कहा कि प्रभावित इलाके में उत्पादन बंद कर दिया गया था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »