भारत से तनाव के बीच PAK की नई चाल? US से डिफेंस और काउंटर-टेररिज्म पर मांगा सहयोग

भारत के साथ जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और आतंकवाद-रोधी सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चिट्ठी लिखकर दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने की अपील की.

Advertisement
आसिफ अली जरदारी, डोनाल्ड ट्रंप. (Photo- ITG) आसिफ अली जरदारी, डोनाल्ड ट्रंप. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश तेज कर दी है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चिट्ठी लिखकर रक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संरचित सहयोग बढ़ाने की अपील की है.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, यह चिट्ठी अमेरिका के स्वतंत्रता घोषणा-पत्र की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर ट्रंप और अमेरिकी जनता को बधाई देने के लिए भेजी गई थी. हालांकि इस दौरान जरदारी ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर भी जोर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कैफे से कूकर ब्लास्ट तक... टेरर-23 का वो आतंकी जो भारत से भागा, पाकिस्तान में बना दहशत का मास्टरमाइंड

जरदारी ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध लंबे समय से आपसी सम्मान, साझा हितों और शांति, सुरक्षा और समृद्धि के प्रति समान प्रतिबद्धता पर आधारित रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते अब "नई गति हासिल कर रहे हैं और भविष्य की मजबूत साझेदारी की साझा इच्छा के साथ आगे बढ़ रहे हैं."

जरदारी ईरान मध्यस्थ में भरोसे के लिए ट्रंप का शुक्रिया अदा किया

आसिफ अली जरदारी ने अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के लोगों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह समुदाय दोनों देशों के बीच "दोस्ती और आपसी समझ का स्थायी पुल" बना हुआ है.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने हाल ही में ईरान से जुड़े वार्ता प्रयासों में मध्यस्थ की भूमिका के लिए अमेरिका द्वारा जताए गए भरोसे की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट का स्थायी समाधान केवल "संवाद, कूटनीति और तनाव कम करने" के जरिए ही संभव है.

Advertisement

ट्रंप को पाकिस्तान आने का दिया न्यौता

आसिफ अली जरदारी ने ट्रंप को जल्द से जल्द इस्लामाबाद आने का निमंत्रण भी दिया. इसके साथ ही उन्होंने रक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग को दोनों देशों की साझेदारी का अहम हिस्सा बताते हुए इन क्षेत्रों में नियमित और संस्थागत स्तर पर बातचीत बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान में शांति की कवायद...117 हस्तियों के खत के पीछे का सूत्रधार कौन?

यह पहल ऐसे समय सामने आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. ऐसे में पाकिस्तान का अमेरिका के साथ रक्षा और काउंटर-टेररिज्म सहयोग बढ़ाने का प्रस्ताव उसकी नई कूटनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. अब यह देखना होगा कि ट्रंप प्रशासन इस प्रस्ताव पर किस तरह की प्रतिक्रिया देता है और दोनों देशों के संबंध आगे किस दिशा में बढ़ते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »