चोरी ही नहीं, चुनाव में 'डाका' डाल रहा पाकिस्तान? देखें PoK से आया VIDEO

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में कुछ लोग मतदान केंद्र के भीतर बैलेट पेपर पर मुहर लगाते और उनमें हेरफेर करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
PoK में तीन चरणों में आम चुनाव हो रहा है. पहला चरण हो चुका है. (Photo- ITG) PoK में तीन चरणों में आम चुनाव हो रहा है. पहला चरण हो चुका है. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पहले चरण के चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. करीब छह सेकेंड के इस वीडियो में कुछ लोग एक मतदान केंद्र के भीतर मेज के चारों ओर खड़े होकर गुलाबी रंग के बैलेट पेपर पर मुहर लगाते, उन्हें छांटते और एक-दूसरे को देते और हेरफेर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद चुनाव में धांधली के आरोप फिर से तेज हो गए हैं.

Advertisement

यह वीडियो 28 जुलाई को पत्रकार शेराज अहमद शेराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने दावा किया कि वीडियो में सफेद कपड़े पहने व्यक्ति मतदान केंद्र का प्रिजाइडिंग ऑफिसर है, जो एक कॉलेज का प्रिंसिपल भी है. उनके पोस्ट में लिखा गया, "कश्मीर के चुनाव में ऐसे वोट डाले जा रहे हैं. ऐसे बढ़ाया जाता है मतदान प्रतिशत." पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और हजारों शेयर मिले.

यह भी पढ़ें: PoK में 'खूनी चुनाव' पर घिरा पाकिस्तान, मुनीर आर्मी पर लगाम लगाने की एमनेस्टी ने की मांग

यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब 27 जुलाई को हुए पहले चरण के चुनाव में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने घोषित 13 सीटों में से 9 पर जीत दर्ज की, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) को 4 सीटें मिलीं.

Advertisement

JAAC और पीटीआई ने चुनाव कई चरणों में कराए जाने का विरोध किया

तीन चरणों में हो रहे इन चुनावों का जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) और पीटीआई समर्थकों ने बहिष्कार किया है. चुनाव के दौरान कोटली, मीरपुर और रावलाकोट समेत कई इलाकों से हिंसा और झड़पों की भी खबरें सामने आई हैं.

बैलेट स्टफिंग और चुनावी धांधली बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग

विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल वीडियो को बैलेट स्टफिंग और चुनावी धांधली का सबूत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. पीपीपी ने भी कम से कम सात सीटों पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और अंतिम नतीजों से पहले जांच की मांग की है.

हालांकि, इस वायरल वीडियो के साथ किसी तरह की डिजिटल छेड़छाड़ के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन यह दावा कि वीडियो इसी चुनाव के किसी मतदान केंद्र का है, उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. आजतक भी इस तरह के दावों की पुष्टि नहीं करता. पाकिस्तान के चुनाव आयोग या प्रशासन की तरफ से भी इस वीडियो पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: '48 घंटे में 31 लोग मार दिए गए...', PoK में पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ डटे लोग

Advertisement

PoK में दो और चरणों के चुनाव बाकी

पाकिस्तान PoK में आम चुनाव करा रहा है. पहले चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद अब दूसरे चरण का चुनाव 2 अगस्त को होगा. इस चरण में मुजफ्फराबाद डिवीजन की 9 विधानसभा सीटों और पाकिस्तान में मौजूद 12 शरणार्थी आरक्षित सीटों पर मतदान कराया जाएगा. इसके बाद 10 अगस्त को तीसरे और अंतिम चरण में पूंछ डिवीजन की 11 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »