'ये कॉकरोच साथ आ जाएं, तो सब कुछ पलट सकते हैं...', PAK में कॉकरोच विद्रोह का डर, गृह मंत्री ने चेताया

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एक समिट में अपने मुल्क की नाकामियों पर खूब बोला. उन्होंने कहा कि हम मानें या न मानें हमारा सिस्टम करप्ट हो चुका है. उन्होंने युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आप उन्हें यूथ कहें या फिर कॉकरोच, अगर वे एक साथ आ जाएं तो सबकुछ उलट-पुलट सकते हैं.

Advertisement
पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा कि 'कॉकरोच' सबकुछ पलट सकते हैं. (Photo: ITG) पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा कि 'कॉकरोच' सबकुछ पलट सकते हैं. (Photo: ITG)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

पाकिस्तान की सरकार को भी युवाओं के विरोध का डर सता रहा है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने आशंका जताई है कि अगर सिस्टम ठीक नहीं हुआ तो ये कॉकरोच सब कुछ बदल सकते हैं. मोहसिन नकवी ने अपनी ही सरकार को अलर्ट करते हुए कहा है कि आप इन्हें यूथ कहें, कॉकरोच कहें, या कुछ भी कहें अगर वे एक हो जाएं तो सब कुछ उलट पुलट सकते हैं. 

Advertisement

पाकिस्तान इस समय महंगाई, कमजोर इकोनॉमी, कर्ज, हिंसा, बेरोजगारी से जूझ रहा है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने हाल ही में इस बात का ज़िक्र किया और देश की आर्थिक नाकामियों को खुलकर स्वीकार किया. 

उन्होंने कहा कि, "अगर ये 'कॉकरोच' एक साथ आ जाएं, तो वे सब कुछ पलट सकते हैं. वे चाहते हैं कि सिस्टम ठीक से काम करे. वे न्याय, मेरिट, नौकरी के मौके और सरकारी नौकरियों तक समान पहुंच चाहते हैं. हम अपने युवाओं को यह सब नहीं दे पाए हैं. उन्हें युवा कहें, कॉकरोच कहें या कुछ भी कहें, लेकिन अगर वे एकजुट हो जाएं, तो वे सब कुछ बदल सकते हैं.

मोहसिन नकवी ने अपनी ही सरकार को आगाह किया और कहा कि इससे पहले कि 'कॉकरोच' भड़क उठें हमें उनकी उम्मीदों को पूरा करना होगा. उनकी मांगें आसान हैं. मेरिट के आधार पर नौकरियां और रोज़गार के बेहतर मौके. हमें इस पर ध्यान देना चाहिए. 

Advertisement

पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने युवाओं में बढ़ते गुस्से के बारे में भी बात की और भारत से 'कॉकरोच' प्रोटेस्ट का रेफरेंस लेकर चेतावनी दी कि 'कॉकरोच' जैसा विद्रोह हो सकता है. उन्होंने कहा कि, "हम अपने युवाओं को वह नहीं दे पा रहे हैं जो वे चाहते हैं.

गृह मंत्री ने सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया है कि पाकिस्तान की मौजूदा शासन व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और देश का 70 साल पुराना ढांचा पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है. उन्होंने इसमें आमूल-चूल बदलाव की मांग की. 

मोहसिन नकवी पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट में बोल रहे थे. उन्होंने नए प्रशासनिक यूनिट और नए प्रांत बनाने की बात कही. इस बयान से राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा छिड़ गई है. शिया समुदाय से आने वाले मोहसिन नकवी प्रैक्टिकल, सिस्टम-रिफॉर्म पर फोकस करने की मांग कर रहे हैं. 

उन्होंने प्रशासनिक सुधारों की जोरदार वकालत की और नए प्रशासनिक यूनिट या नए प्रांत बनाने की बात कही. भारत का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां आजादी के समय 14 प्रांत थे, अब 29 हैं. सिस्टम को लोगों के करीब ले जाना जरूरी है, ताकि न्याय और बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल सकें.

नकवी ने राजनीतिक दलों से कहा कि वे मतभेद भुलाकर एक कमरे में बैठें और सुधारों पर सहमति बनाएं. उन्होंने व्यापारिक समुदाय से अपील की कि वे सिर्फ चुनाव फंडिंग न करें, बल्कि राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं. युवाओं पर बात करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि युवा सिर्फ लैपटॉप या थोड़ी रकम नहीं चाहते, बल्कि मेरिट पर रोजगार चाहते हैं. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री घंटों काम करें, तब भी बिना सिस्टम रीसेट के स्थायी सुधार मुश्किल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »