पाकिस्तान: ड्रग्स ले रही छात्राओं ने वीडियो बनाने वाली लड़की को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

स्कूल में एक छात्रा को उसके सहपाठियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में किशोर लड़कियों को कथित पीड़िता के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटकते हुए दिखाया गया है.

Advertisement
पुलिस ने 4 छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है (प्रतिकात्मक तस्वीर) पुलिस ने 4 छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है (प्रतिकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद,
  • 21 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

पाकिस्तान के एक बड़े प्राइवेट स्कूल की चार छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि इन छात्राओं ने कथित तौर पर एक साथी छात्रा को ड्रग्स के मुद्दे पर प्रताड़ित किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला 16 जनवरी का है. पुलिस के मुताबिक घटना लाहौर में डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) स्थित अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी.

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक स्कूल में एक छात्रा को उसके सहपाठियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में किशोर लड़कियों को कथित पीड़िता के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटकते हुए दिखाया गया है. लड़कियों को मौखिक रूप से कथित पीड़िता को गाली देते और उसे "सॉरी कहने" के लिए कहते सुना जा सकता है.

पीड़िता के पिता इमरान यूनिस द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने कैंपस में ड्रग लेते हुए छात्राओं का वीडियो रिकॉर्ड किया था. पीड़ित लड़की के पिता ने शिकायत में कहा, "आरोपी छात्राओं में से एक मुक्केबाज है, जिसने पीड़िता के चेहरे पर मारा, जबकि दूसरी ने उसे लात मारी, जिससे उसके चेहरे पर चोटें आईं. एक अन्य लड़की ने उसका गला घोंटने की कोशिश की." लाहौर पुलिस और पंजाब पुलिस ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. 

Advertisement

बता दें कि लाहौर के शिक्षण संस्थानों में ड्रग्स का उपयोग बढ़ रहा है. ड्रग कंट्रोल प्रोग्राम पर मुख्यमंत्री के सलाहकार जुल्फिकार शाह के अनुसार, लाहौर में निजी सभाओं और शैक्षणिक संस्थानों दोनों में ड्रग्स का इस्तेमाल खतरनाक दर से बढ़ा है. पिछले साल, लाहौर पुलिस ने शहर में 9,000 से अधिक ड्रग डीलरों और ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था. इनके कब्जे से 4,590 किलो हशीश समेत भारी मात्रा में ड्रग्स मिला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »