पाकिस्तान में सेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौत

पाकिस्तान में सेना का ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया. क्वेटा के पास हुई इस घटना में दो पायलटों की मौत हो गई. घटना के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया है.

Advertisement
किस्तान सेना का विमान हुआ क्रैश (File Photo AP Photo/ M.H. Balti) किस्तान सेना का विमान हुआ क्रैश (File Photo AP Photo/ M.H. Balti)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

पाकिस्तान में सेना का एक ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया. सोमवार दोपहर बलोचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के पास विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में सेना के दो पायलटों की मौत हो गई. हादसा विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण हुआ.

विमान मुश्शाक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था, जो क्वेटा के नवान कल्ली इलाके के पास क्रैश हुआ. इसमें मेजर हुसनैन शहजाद हुमायूं प्रशिक्षक के तौर पर सवार थे, जबकि कैप्टन अब्दुल समद ट्रेनिंग ले रहे थे. दोनों की हादसे में जान चली गई.

Advertisement

मेजर और कैप्टन की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना कहना है कि हादसे में मेजर हुसनैन शहजाद हुमायूं की मौत हुई. वह विमान में प्रशिक्षक की भूमिका में थे. उनके साथ कैप्टन अब्दुल समद भी सवार थे, जो ट्रेनिंग ले रहे थे. विमान दोपहर के समय तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ. दोनों पायलटों की मौत पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया.

पाकिस्तान की सेना के विमानन बेड़े के साथ यह पहला हादसा नहीं है. इससे पहले जून में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद के पास सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. उस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी.

फिलहाल, क्वेटा के पास हुए हादसे में दो पायलटों की मौत की पुष्टि पाकिस्तानी सेना ने की है. शुरुआती जानकारी में दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी बताई गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »