पाकिस्तानी सेना का विद्रोहियों के खिलाफ 'ऑपरेशन क्लीन-अप', मेजर समेत 5 जवान मारे गए

पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन-अप छेड़ रखा है. इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कम से कम सात विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है.

Advertisement
ऑपरेशन क्लीन-अप चला रही पाकिस्तानी सेना (File Photo: ITG) ऑपरेशन क्लीन-अप चला रही पाकिस्तानी सेना (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अलग देश की मांग को लेकर वर्षों से सशस्त्र विद्रोह चल रहा है. बलूच विद्रोहियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन क्लीन अप अभियान छेड़ रखा है. ऑपरेशन क्लीन अप नाम से चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. बुधवार को बलूच विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना एक मेजर समेत पांच सैनिक मारे गए. 

Advertisement

पाकिस्तानी सेना की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बुधवार की देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है. आईएसपीआर की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में यह भी दावा किया गया है कि इस ऑपरेशन के दौरान कम से कम सात उग्रवादी मारे गए हैं. पाकिस्तानी सेना और बलूचिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान यह संयुक्त ऑपरेशन मरखाम के नोशाम इलाके में चला रहे थे.

यह भी पढ़ें: चीन-US की डिप्लोमेसी में फंसा पाकिस्तान, ईरान पर उल्टा पड़ा दांव

आईएसपीआर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन के दौरान सात उग्रवादियों को घेरकर मार गिराया गया. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने इस साल के शुरुआती चार महीनों में ही बलूचिस्तान प्रांत में बड़े स्तर पर क्लीन-अप अभियान चलाए हैं. पाकिस्तान की सेना ने इस दौरान 25 से ज्यादा विद्रोहियों को ढेर किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम पाकिस्तान के लिए लड़ते हैं', बलूचिस्तान से BLA जवानों का नया वीडियो, सेना से लगाई गुहार

मार्च महीने में हरनाई और बसीमा जिलों में कम से कम 15 विद्रोही पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई में मारे गए थे. वहीं, फरवरी में झोब में 10 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा पाकिस्तानी सेना ने किया था. इस दौरान पाकिस्तानी सेना को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.  इस वर्ष के पहले चार महीनों में सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में कई बड़े क्लीन-अप अभियान चलाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »