'हम पाकिस्तान के लिए लड़ते हैं', बलूचिस्तान से BLA जवानों का नया वीडियो, सेना से लगाई गुहार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक हिरासत में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सैनिक दावा करते दिख रहे हैं कि वो पाकिस्तानी सेना के आधिकारिक सदस्य हैं.

Advertisement
बीएलए जवानों ने सेना से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. (Photo: ITG) बीएलए जवानों ने सेना से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. (Photo: ITG)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में तनाव चरम पर पहुंच गया है. प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक उनकी हिरासत में नजर आ रहे हैं. ये वीडियो ऐसे समय में आया है जब कैदियों की अदला-बदली के लिए BLA की दी गई 22 फरवरी की समय सीमा खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं.

Advertisement

ये वीडियो सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना के उन दावों को चुनौती देता है, जिनमें कथित तौर पर इन जवानों को अपना मानने से इनकार किया गया था. वीडियो में हिरासत में लिए गए जवान कैमरे के सामने अपने ऑफिशियल सर्विस कार्ड और नेशनल आईडी कार्ड (शिनाख्ती कार्ड) दिखा रहे हैं. 

जवान दावा कर रहे हैं कि उन्हें सेना में औपचारिक रूप से भर्ती किया गया था और ड्यूटी पर तैनात किया गया था. एक सैनिक रोते हुए कहता है, 'हम पाकिस्तान के लिए लड़ते हैं और आज पाकिस्तानी सेना मेरी मालिक नहीं है. सेना कैसे कह सकती है कि हम उनके जवान नहीं हैं?'

जवानों ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व से लगाई गुहार

हिरासत में लिए गए इन जवानों ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व और सरकार से गुहार लगाई है कि वो BLA की मांगों को स्वीकार कर लें. वो चाहते हैं कि सरकार बलूच कैदियों की रिहाई के बदले उनकी सुरक्षित घर वापसी का रास्ता साफ करे. वहीं, BLA ने अपने मीडिया विंग 'हक्कल' के जरिए साफ कर दिया है कि बातचीत के लिए अब सिर्फ 72 घंटे बचे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में BLA ने पाक सैनिकों को बनाया बंधक, देखें Video

कर्मियों को सुनाई जा सकती है सजा-ए-मौत

समूह ने चेतावनी दी है कि अगर 22 फरवरी की समय सीमा के भीतर सार्थक बातचीत शुरू नहीं हुई, तो इन 7 कर्मियों को मौत की सजा सुनाई जा सकती है. फिलहाल, इस ताजा वीडियो पर पाकिस्तान सरकार या सैन्य प्रवक्ता (ISPR) की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement