ब्रिटेन में दूसरे ब्रेक्जिट जनमत संग्रह की मांग, दस लाख लोगों ने किए हस्ताक्षर

याचिका पर ब्रिटिश संसद में चर्चा होगी. ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस में किसी मुद्दे पर बहस कराने के लिए 1,00,000 हस्ताक्षरों की जरूरत होती है.

Advertisement
ब्रिटिश संसद में होगी चर्चा ब्रिटिश संसद में होगी चर्चा

लव रघुवंशी / BHASHA

  • लंदन,
  • 26 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

ब्रिटेन में यूरोपीय संघ की सदस्यता छोड़ने के पक्ष में मतदान के बाद दस लाख से अधिक लोगों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर कर इस संबंध में दोबारा जनमत संग्रह कराने की मांग की है.

याचिका पर में चर्चा होगी. ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस में किसी मुद्दे पर बहस कराने के लिए 1,00,000 हस्ताक्षरों की जरूरत होती है.

गुरूवार को हुए में देश के 52 प्रतिशत लोगों ने यूरोपीय संघ की सदस्यता छोड़ने (लीव) के पक्ष में जबकि 48 प्रतिशत लोगों ने इसमें बने रहने (रिमेन) के पक्ष में मतदान किया. हालांकि लंदन, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में यूरोपीय संघ में बने रहने के पक्ष में ज्यादा मतदान हुआ बाकी हिस्सों में सदस्यता छोड़ने के पक्ष में ज्यादा मतदान हुआ. कुल 72 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया.

Advertisement

रविवार सुबह याचिका पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों की संख्या दस लाख पहुंच गई. इनमें से ज्यादातर हस्ताक्षर लंदन, ब्रिघटन, ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज और मैनचेस्टर के लोगों ने किए.

विलियम ओलिवर हीले द्वारा शुरू की गयी याचिका में कहा गया, ‘हम हस्ताक्षर अभियान के तहत ब्रिटिश सरकार से एक नियम लागू करने की मांग करते हैं कि 75 प्रतिशत से कम मतदान होने के साथ अगर रिमेन या लीव वोट 60 प्रतिशत से कम हों तो एक और जनमत संग्रह होना चाहिए.’ दूसरे जनमत संग्रह के लिए भारी संख्या में लोगों के हस्ताक्षर करने की वजह से एक समय संसदीय याचिका की वेबसाइट क्रैश हो गई.

यह अस्पष्ट है कि द्वारा नियमों में बदलाव के लिए की गयी मांग के बाद क्या इसे पिछली तारीख से लागू किया जाएगा अथवा क्या इसे ब्रिटिश कानून में जगह दी जाएगी या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement