'भारत भाग गए हादी की हत्या में शामिल 2 आरोपी', बांग्लादेश पुलिस का बड़ा दावा

बांग्लादेशी कार्यकर्ता उस्मान हादी की हत्या के दो मुख्य आरोपी मेघालय सीमा के जरिए भारत फरार हो गए हैं. ढाका पुलिस के मुताबिक आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख ने स्थानीय लोगों की मदद से सीमा पार की. अब उनकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के लिए भारत से संपर्क किया जा रहा है.

Advertisement
शरीफ उस्मान हादी हत्या के आरोपियों के भारत भागने का दावा. (File Photo: Social Media)) शरीफ उस्मान हादी हत्या के आरोपियों के भारत भागने का दावा. (File Photo: Social Media))

aajtak.in

  • ढाका,
  • 28 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने दावा किया है कि छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपी मेघालय सीमा के रास्ते भारत भाग गए हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की मदद करने वाले दो लोगों को भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया है. बांग्लादेश सरकार भारत से आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के लिए बातचीत कर रही है.

द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीएमपी मीडिया सेंटर में एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए अतिरिक्त आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम ने कहा कि हादी की हत्या में शामिल संदिग्ध फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख स्थानीय सहयोगियों की मदद से मयमनसिंह में हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे.

Advertisement

टैक्सी से गए मेघालय

नजरुल इस्लाम का हवाला देते हुए द डेली स्टार ने कहा कि हमारी जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने हलुआघाट बॉर्डर पार कर भारत चले गए हैं. उन्होंने दावा किया कि सीमा पार करने के बाद उन्हें पहले एक व्यक्ति नाम पूर्ति ने रिसीव किया, फिर टैक्सी ड्राइवर सामी ने उन्हें मेघालय के तुरा शहर ले गया.

उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस को अनौपचारिक रिपोर्ट मिली हैं, जिसमें बताया गया है कि संदिग्धों की मदद करने वाले दो व्यक्तियों को भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है

भारतीय अधिकारियों से बातचीत

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार भगोड़ों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत के संपर्क में है और उनकी गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक और अनौपचारिक दोनों चैनलों के माध्यम से बातचीत चल रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

कौन था उस्मान हादी

शरीफ उस्मान हादी 2024 के छात्र-नेतृत्व वाले 'जुलाई विद्रोह' के प्रमुख नेता थे, जिसने शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट दिया. वे इंकलाब मंच के प्रवक्ता थे और भारत तथा अवामी लीग के कट्टर आलोचक माने जाते थे. फरवरी 2026 में होने वाले संसदीय चुनावों के लिए वे ढाका-8 सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में तैयारी कर रहे थे.

चुनाव प्रचार के दौरान 12 दिसंबर को ढाका के बिजॉयनगर इलाके में नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद ढाका समेत पूरे बांग्लादेश में व्यापक हिंसा भड़क उठी. भीड़ ने प्रमुख अखबारों प्रथम आलो और द डेली स्टार के दफ्तरों में आग लगा दी, साथ ही सांस्कृतिक संस्थानों छायनट और उदिची शिल्पी गोष्ठी को निशाना बनाया. मायमेनसिंह में एक हिंदू फैक्ट्री कार्यकर्ता की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिससे तनाव और बढ़ गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »