टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट

IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

Advertisement
IDF ने टायर शहर को राजधानी बेरूत से पूरी तरह काट दिया है IDF ने टायर शहर को राजधानी बेरूत से पूरी तरह काट दिया है

अशरफ वानी

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जंग जारी है. दक्षिण लेबनान के टायर शहर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां Israel Defense Forces ने सड़क संपर्क काटने के बाद अपने जमीनी अभियान को और तेज कर दिया है. IDF ने दक्षिण लेबनान में सिविलियन और पब्लिक इन्फ्रास्ट्र्क्चर को निशाना बनाते हुए हमले बढ़ा दिए हैं. रात के दरम्यान टायर शहर के मुख्य गैस स्टेशन को हवाई हमले में निशाना बनाया गया, साथ ही हिज्जबुल्लाह के ठिकानों पर भी हमले किए गए. 

Advertisement

लोगों को शहर खाली करने को कहा
वहीं, मंगलवार सुबह IDF ने Beirut के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है, हालांकि कई गांवों में उसे हिज्बुल्लाह लड़ाकों से कड़ा प्रतिरोध भी झेलना पड़ रहा है.  इस बीच, IDF ने शहर के लोगों से कहा है कि वे किसी भी बड़े हमले से बचने के लिए शहर खाली कर दें, क्योंकि इलाके में बड़े सैन्य अभियान की तैयारी की जा रही है.

सिर्फ एक लिंक रोड से जुड़ा है रूट

इस हमले के बीच आजतक टायर शहर पहुंचा और वहां से आंखों-देखा हाल बयां किया.  ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि टायर शहर लगभग पूरे लेबनान से कट चुका है और सिर्फ एक छोटी लिंक रोड ही बची है, जो इसे राजधानी बेरूत से जोड़ती है. आने वाले कुछ दिनों में IDF इस आखिरी सड़क को भी बंद कर सकता है, जिससे दक्षिण लेबनान पूरी तरह से अलग-थलग पड़ जाएगा.

Advertisement

IDF और हिज्बुल्लाह में लड़ाई जारी
यह इलाका इसलिए बेहद अहम है क्योंकि यह इज़राइल की उत्तरी सीमा और लेबनान के दक्षिणी हिस्से के बीच स्थित है. भूमध्य सागर के किनारे मौजूद Naqoura वह इलाका है, जहां IDF के सैनिकों ने आंशिक रूप से कब्जा कर लिया है और यहीं पर इस वक्त IDF और Hezbollah के लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई जारी है.

IDF की रणनीति साफ है, हिज्बुल्लाह को पूरी तरह अलग-थलग करना, ताकि उसे देश के बाकी हिस्सों से हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट न मिल सके. इसके लिए सड़क संपर्क को तोड़ा जा रहा है और सप्लाई लाइन काटी जा रही है. हालांकि बड़ा सवाल यह है कि दक्षिण लेबनान में हिज्बुल्लाह के पास अभी कितना हथियार और गोला-बारूद बचा है.

जमीनी हालत अभी भी जटिल
अब तक हिज्बुल्लाह ने IDF को चौंकाया है. IDF का दावा था कि हिज्बुल्लाह की मिसाइल और ड्रोन क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद हिज्बुल्लाह लगातार उत्तरी इज़राइल पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है. इससे साफ है कि जमीनी हालात अभी भी बेहद जटिल और खतरनाक बने हुए हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement