गर्लफ्रेंड की वजह से फंसा ड्रग लॉर्ड 'एल मेंचो', मेक्सिकन सुरक्षाबलों ने ऐसे किया ढेर

मेक्सिसन सुरक्षाबलों ने रविवार को दुनिया के सबसे कुख्यात ड्रग तस्कर एल मेंचो को एक सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया है. मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको की कई राज्यों में हिंसा फैली गई. मेक्सिको के रक्षा मंत्री के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने एल मेंचो की पार्टनर (गर्लफ्रेंड) का सहारा लिया और मुठभेड़ में उसे और उसके सदस्यों को ढेर कर दिया.

Advertisement
एल मेंचो को मेक्सिकन एजेंसियों ने ऐसे किया ट्रैक. (File photo: ITG) एल मेंचो को मेक्सिकन एजेंसियों ने ऐसे किया ट्रैक. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:43 AM IST

मेक्सिको के सुरक्षाबलों ने जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के प्रमुख नेमेसियो ओसेगुएरा 'एल मेंचो' को एक सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया है. सुरक्षा बलों ने उसकी प्रेमिका की गतिविधियों का सहारा लेकर उसकी लोकेशन का पता लगाया और पूरे इलाके को घेर लिया. इसके बाद उसके बंदूकधारियों ने सेना पर फायरिंग कर दी. इसके जवाब में सेना ने कार्रवाई करते हुए एल मेंचो और उसके आठ साथियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. वहीं, एल मेंचो की मौत के बाद कई राज्यों में हिंसा फैल गई, जिसमें बंदूकधारियों ने सड़कों को जाम किया और इमारतों में आग लगा दी. इस हिंसा में नेशनल गार्ड के 25 जवान शहीद हो गए हैं और कार्टेल के कई सदस्य मारे गए हैं.

मेक्सिको के रक्षा मंत्री रिकार्डो ट्रेविला ने रविवार को सरकारी ब्रिफिंग में बताया कि मेक्सिको के विशेष बलों के एक ऑपरेशन में ओसेगुएरा सर्वेंटरा उर्फ एल मेंचो मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में वो घायल हो गया और मेडिकल सेंटर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. इस मुठभेड़ में उनकी आठ साथी में मारे गए हैं और दो बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं.

Advertisement

गर्लफ्रेंड की पीछा कर मिला सुराग

मेक्सिको के रक्षा मंत्री के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने एल मेंचो की पार्टनर (गर्लफ्रेंड) से जुड़े एक भरोसेमंद साथी की पहचान की थी. उसकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई थी. इसी व्यक्ति ने एल मेंचो की प्रेमिका को जलिस्को राज्य के पहाड़ी इलाके टापालपा शहर के पास एक ग्रामीण कंपाउंड में पहुंचाया था, जिसका पीछा करते-करते सेना एक ग्रामीण इलाके में स्थित एक कैंपस तक पहुंच गई. जब वह महिला वहां से निकली तो अधिकारियों को यकीन हो गया कि भारी सुरक्षा के बीच कार्टेल लीडर कंपाउंड के अंदर ही मौजूद है. इसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया और अगले दिन पूरे इलाके को घेर लिया.

बंदूकधारियों ने की सेना पर फायरिंग

उन्होंने बताया कि सेना की घेराबंदी के दौरान ओसेगुएरा के वफादार बंदूकधारियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी और उसे लेकर पास के जंगल में भाग गए. काफी मशक्कत के बाद सैनिकों ने उसे और उसके करीबी साथियों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में खोज निकाला. घायल माफिया को हेलीकॉप्टर से मेडिकल सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने और उसके दो बॉडीगार्ड ने दम तोड़ दिया. रक्षा मंत्री ने ब्रीफिंग में बताया कि उनकी जान बचाई नहीं जा सकी.

Advertisement

कई राज्यों में हिंसा

उधर, एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही CJNG के लड़ाकों ने कई राज्यों में हिंसा शुरू कर दी. उन्होंने सड़कों को जाम कर दिया, गाड़ियों में आग लगाई और सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग की. सुरक्षा मंत्री उमर गार्सिया हार्फुक ने बताया कि इन हमलों में नेशनल गार्ड के कम से कम 25 जवान शहीद हुए हैं और लगभग 30 संदिग्ध कार्टेल सदस्य भी मारे गए हैं. इसके अलावा सेना के साथ एक अलग संघर्ष में कार्टेल का वित्तीय प्रमुख 'एल तुली' भी मारा गया है.

वहीं, कई राज्यों में हिंसा के बीच राष्ट्रपति शाइनबाम ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि स्थिति अब धीरे-धीरे स्थिर हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अब पूरे मेक्सिको की जनता के लिए शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

कौन था 'एल मेंचो'

आपको बता दें कि 59 वर्षीय नेमेसियो ओसेगुएरा ने CJNG को मेक्सिको के सबसे शक्तिशाली और खतरनाक कार्टेल में से एक बना दिया था. ये संगठन फेंटानिल और अन्य ड्रग्स को अमेरिका में बड़े पैमाने पर तस्करी करने के लिए कुख्यात था. अमेरिका और मेक्सिको दोनों में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे. एजेंसियों को लंबे वक्त से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन प्रेमिका की मुलाकात ने आखिरकार उसे ट्रैक करने में सफलता दिलाई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »