पाक में अवैध संबंधों के चलते हुई आतंकी हरमीत की हत्या, पुलिस ने गुपचुप तरीके से दफनाया

खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के मुखिया हरमीत सिंह की हत्या के बारे में नई जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक आतंकी की हत्या एक मुस्लिम महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते हुई है. महिला के परिवारवालों से आतंकी की कई बार झड़प भी हो चुकी थी. पुलिस ने इस मामले में कोई एफआईआर तक नहीं दर्ज की गई है, साथ ही हरमीत को गुपचुप तरीके से दफन कर दिया गया है.

Advertisement
गुपचुप तरीके से पाकिस्तानी पुलिस ने आतंकी हरमीत को किया दफ्न (फाइल फोटो0 गुपचुप तरीके से पाकिस्तानी पुलिस ने आतंकी हरमीत को किया दफ्न (फाइल फोटो0

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 02 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

  • शादीशुदा मुस्लिम महिला से थे आतंकी हरमीत के संबंध
  • महिला के परिवार वालों से हो चुकी थी कई बार झड़प
  • लाहौर पुलिस ने गुपचुप तरीके से किया आतंकी का अंतिम संस्कार
भारतीय खुफिया सूत्रों के मुताबिक खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के मुखिया हरमीत सिंह उर्फ हैप्पी पीएचडी की हत्या का कारण गैंगवार नहीं बल्कि अवैध संबंध थे. खुफिया सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक हैप्पी के काफी समय से एक शादीशुदा मुस्लिम महिला के साथ अवैध संबंध थे. महिला के परिवार वालों को यह सब मंजूर नहीं था, जिसके चलते उनकी कई बार हरमीत सिंह के साथ कहासुनी भी हुई थी.

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, हैप्पी और उसकी प्रेमिका के परिवार वालों के बीच उसकी मौत से तीन हफ्ते पहले भी झड़प हुई थी. हैप्पी की प्रेमिका के पति और परिवार वालों ने उसे महिला से दोबारा न मिलने की हिदायत दी थी लेकिन उसका हैप्पी और उसकी प्रेमिका पर कोई असर नहीं हुआ. सूत्रों के मुताबिक 27 जनवरी की रात जब हैप्पी अपनी प्रेमिका से मिलकर लौटा था तो

Advertisement

भारतीय खुफिया सूत्रों के मुताबिक, हैप्पी की प्रेमिका हैप्पी का उसके घर आना जाना था. उस महिला और हैप्पी की जान-पहचान होने के बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बने थे. खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के मुखिया की सरेआम हत्या हो जाने के बाद भी लाहौर पुलिस ने अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है.

यह भी पढ़ें:

गुपचुप तरीके से पुलिस ने किया शवदाह

लाहौर पुलिस ने 29 जनवरी को गुपचुप लाहौर के बाबू-साबू चौक स्थित शवदाह गृह में हैप्पी का संस्कार भी कर दिया. इस मौके पर लाहौर पुलिस का एक सीनियर अधिकारी भी मौजूद था. दरअसल जिससे भारत को यह कहने का मौका ना मिले कि हरमीत उर्फ हैप्पी पीएचडी पाकिस्तान में बैठकर नशीले पदार्थों और आतंकवाद का अड्डा चला रहा था.

पाकिस्तान कश्मीर सहित पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरों से बचने के लिए वह अपने देश में खालिस्तानी और दूसरे आतंकवादियों की उपस्थिति जाहिर नहीं होने देना चाहता. हरमीत सिंह उर्फ हैप्पी पीएचडी , जिसकी पंजाब पुलिस को कई मामलों में तलाश थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

संघ नेताओं की हत्या की रची थी साजिश

हैप्पी पर पंजाब के आधा दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप था. इसके अलावा कई स्थानीय नेताओं की हत्या की साजिश का आरोप उस पर था. और साल 2008 में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में जूनियर रिसर्च फेलो के तौर पर काम कर रहा था. उसके बाद वह खालिस्तानी आतंकवादियों से मिल गया और पुलिस को चकमा दे कर पाकिस्तान भाग गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »