Ground Report: दक्षिणी लेबनान में गाजा जैसी तबाही, IDF के लिए रोड़ा बने हिज्बुल्लाह के लड़ाके

इजरायली सेना (IDF) 20 मार्च से दक्षिणी लेबनान में लितानी नदी तक ग्राउंड इन्वेजन करने की कोशिश में जुड़ी है, लेकिन जमीन पर हिजबुल्लाह के लड़के आईडीएफ के ऑपरेशन में रोड़ा बन गए हैं. इन्हीं हालातों से निपटने के लिए अब इजरायल ने लितानी नदी के उत्तर की ओर स्थित गांवों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं.

Advertisement
दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ की एयरस्ट्राइक. (photo: ITG) दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ की एयरस्ट्राइक. (photo: ITG)

अशरफ वानी

  • लेबनान,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST

दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना (IDF) और हिजबुल्लाह के बीच जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. इजरायली सेना लगातार दक्षिणी लेबनान इलाके में ग्राउंड इन्वेजन की कोशिश कर रही है, लेकिन  हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायली सैनिकों को जमीन पर कड़ी चुनौती दे रहे हैं, जिससे आईडीएफ अब तक नदी पार करने में विफल रही है. इसी क्रम में इजरायली एयरफोर्स ने लितानी नदी के उत्तर और दक्षिण में स्थित गांवों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. ग्राउंड जीरो पर मौजूद हमारे संवाददाता अशरफ वानी ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में ताजा हालातों की जानकारी दी है.

मैं इस वक्त दक्षिणी लेबनान में हूं, जहां करीब एक महीने से इजरायल की तरफ से यहां लगातार ग्राउंड इन्वेजन चल रहा है, लेकिन लितानी नदी के उत्तर की तरफ ग्राउंड इन्वेजन बहुत मुश्किल हो गया है, क्योंकि आईडीएफ को हिजबुल्लाह के लड़ाके कड़ी चुनौती दे रहे है.

उन्होंने ताजा हालातों की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण लेबनान के निवात इलाके में पहुंचने पर हर तरफ गाजा जैसी तबाही का मंजर दिखाई देता है. जहां कभी हंसते-खेलते घर थे, वहां अब सिर्फ खंडहर और धुएं का गुबार बचा है. इजरायली हवाई हमलों ने उन चुनिंदा घरों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया है, जिनका संबंध हिजबुल्लाह के नेटवर्क से बताया जा रहा है. आप जहां भी नजर दौड़ाएंगे, आपको तबाही के सिवा कुछ और नजर नहीं आएगा.

Advertisement

यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट



हवाई हमले शुरू करने से पहले इजरायली सेना ने इन गांवों को खाली करने की चेतावनी दी थी. लोगों को बताया गया था कि ये इलाके अब सुरक्षित नहीं हैं, जिसके बाद निवासियों का पलायन हुआ. खाली पड़े इन गांवों में शुक्रवार की शाम भीषण बमबारी की गई. हालांकि, लोगों की मौजूदगी न होने से जनहानि टली, लेकिन बुनियादी ढांचा और लोगों की जीवन भर की कमाई मिट्टी में मिल गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement