गाजा में इजरायली हवाई हमले, 2 बच्चों समेत 8 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा पर इजरायल के भीषण हवाई हमलों में दो बच्चों समेत कम से कम आठ फिलिस्तीनियों की जान जाने की खबर सामने आई है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित तौर पर कागज की पतंगें उड़ाए जाने के कारण हमलों को तेज करने की धमकी दी थी.

Advertisement
जानकारी के मुताबिक, एयरस्ट्राइक में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारे गए हैं. (Photo: AFP) जानकारी के मुताबिक, एयरस्ट्राइक में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारे गए हैं. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:50 AM IST

गाजा पर इजरायली हवाई हमलों की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस एयरस्ट्राइक में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित तौर पर कागज की पतंगें उड़ाए जाने के कारण हमलों को और तेज करने की धमकी दी थी. बच्चों के हाथों में नजर आने वाली पतंगें अब इजरायल के लिए सुरक्षा का मुद्दा बन गई हैं.

बता दें, रविवार को इजरायल ने अज-जवायदा में एक गोदाम पर मिसाइलें दागीं, जिससे वह मलबे में तब्दील हो गया, और फिर सलाह अल-दीन स्ट्रीट के पास हमले किए, जिसमें चार साल के मुहम्मद अब्देल सलाम ताहा की मौत की जानकारी मिली. 

Advertisement

इस बीच बताया जा रहा है कि इजरायल के पीएम नेतन्याहू और इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की.

मीटिंग में गाजा से आने वाली पतंगों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. रक्षा मंत्री काट्ज ने सेना को इन लॉन्चिंग का जवाब जोरदार तरीके देने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि पतंगों को ड्रोन की तरह ही माना जाएगा, चाहे उनमें विस्फोटक हों या फिर नहीं. उन्होंने यह तक कहा कि पतंगों को उड़ाने के लिए हमास कमांडरों को निशाना बनाया जा सकता है.

वहीं, इससे पहले इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने गाजा में इजरायली हमलों को और तेज करने की मांग की थी. उन्होंने कहा है कि हर रात 30 से 40 लोगों को मार देना चाहिए.

उन्होंने यह बयान गाजा के पूर्व बंधक रोम ब्रास्लावस्की के साथ एक पॉडकास्ट में दिया. उन्होंने ने पीएम नेतन्याहू पर भी निशाना साधा और कहा था कि हाल के दिनों में गाजा पर इजरायली हमलों में कमी आई है, जिससे वे सहमत नहीं हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »