जंग के साये में गल्फ में फीकी पड़ी ईद...दुबई में न आतिशबाजी, न बाजारों में रौनक

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान की चल रही जंग के बीच खाड़ी देश में ईद मनाई जाएगी. इस बार ईद की न ही बजारों में रौनक दिख रही है और न ही दुबई में आतिशबाजी होगी. इस बार युद्ध के साये में लोग ईद मनाने के लिए मजबूर हैं?

Advertisement
दुबई में ईद पर नहीं होगी आतिशबाजी (Photo-getty) दुबई में ईद पर नहीं होगी आतिशबाजी (Photo-getty)

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

अमेरिका और इजरायल के साथ चल रही ईरान की जंग के बीच ईद पड़ रही है. दुबई और सउदी सहित खाड़ी देशों में गुरुवार या फिर शुक्रवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी. अमेरिकन एयर बेस होने के चलते ईरान लगातार दुबई, कतर, बहरीन सहित गल्फ के देशों को टारगेट कर रहा है. इस तरह जंग के साये में खाड़ी देशों में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मनाने के लिए मजबूर हैं. 

Advertisement

रमजान के अंतिम असरा यानि आखिरी के दस दिनों में खाड़ी देशों की ईद के जश्न की तैयारी शुरू हो जाती थी. बजार में रौनक देखने वाली होती है, लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने निकलते थे, लेकिन इस बार पहले जैसा माहौल नहीं. न अरब की बाजारों में रौनक दिख रही है और न ही लोग पहले की तरह खरीदारी कर रहे हैं. 

ईद के मौके पर दुबई से लेकर कतर तक तमाम कई गल्फ देशों में होने वाली आतिशबाजी इस बार नहीं होगी. दुबई के बहुचर्चित 'ग्लोबल विलेज, को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग ईद के मौके पर जाकर जश्न मनाने का काम करते थे. इस तरह से ईद पूरी तरह से अरब में फीकी रहने वाली है. 

अरब की बाजारों में नहीं दिख रही रौनक
ईद-उल-फितर इस बार अरब देशों में यानि दुबई, सउदी, बहरीन, कतर, ओमान और कुवैत सहित तमाम खाड़ी देशों में 19 या 20 मार्च को मनाई जाएगी. इस बार ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं है. हालांकि, परंपरागत रूप से ईद से पहले बाजारों में भारी भीड़ होती है, लेकिन इस बार कुछ अलग ट्रेंड दिख रहे हैं. बजार और मॉल में लोग खरीदारी के लिए बहुत ज्यादा लोग नहीं आ रहे हैं, जैसे कि पहले हुआ करता था. 

Advertisement

सउदी के रियाद शहर में लंबे समय से मार्केटिंग सेक्टर में मैनेजर की पोस्ट पर जॉब कर रहे मो. वामिक बताते हैं कि इस बार ईद की खरीदारी पहले जैसे लोग नहीं कर रहे हैं जबकि रियाद में ईद से बीस दिन पहले ही बाजारों में भीड़ होने लगती थी. ईद के लिए खरीदारी करने और लोगों  उपहार देने में थोड़ा सतर्क दिख रहे हैं, इसकी कई वजह हैं. 

वह कहते हैं कि ईरान और युद्ध के चलते सउदी में रहने वाले लोगों के रहन-सहन पर भले ही बहुत ज्यादा असर न पड़ा हो, लेकिन यहां के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट हैं. इसके अलावा लोग बहुत ज्यादा खरीदारी से बच रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर युद्ध ऐसे ही चलता रहा तो उनके सामने इकोनॉमी दिक्कत हो सकती है. इसीलिए खरीदारी करने में एहतियात बरत रहे हैं. 

महंगाई ने भी ईद की रौनक फीकी कर दी
ईरान और अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध का असर अरब देशों पर पड़ रहा है. बजारों में खाने पीने से लेकर कपड़े तक महंगे हो गए हैं. युद्ध के चलते दुनिया के तमाम देशों से निर्यात होने वाला माल भी नहीं पहुंच पा रहा है. इसके चलते बाजार में समान की कमी भी दिख रही है. इसीलिए भी महंगाई बढ़ गई है. सउदी में युद्ध से पहले केला सउदी में तीन रियाल किलो मिलता था और अब 8 से 10 रियाल किलो मिल रहा है. ऐसे ही तमाम फल और फ्रेस गोश्त तक महंगे हो गए हैं. 

Advertisement

दुनिया के अलग-अलग देशों से आने वाले माल नहीं आ पाने के चलते भी महंगाई बढ़ गई है. इसके चलते भी लोगों की खरीदारी पर असर पड़ा है. मोती और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी में पिछले साल के मुकाबले कमी आई है. दुकानों की बजाय ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन वो भी समान लोगों ने नहीं पहुंच रहा है. इसीलिए ऑनलाइन खरीदारी (E-commerce) खरीदारी पर भी असर पड़ा है. 

दुबई और कतर में नहीं होगी आतिशबाजी
दुबई और कतर सहित कई गल्फ देशों में  ईद अल फितर पर अरब में पारंपरिक तौर पर आतिशबाजी का आयोजन होता था, लेकिन अमेरिका और ईरान के साथ चल रहे युद्ध के चलते रोक लगा दी गई है. दुबई ग्लोबल विलेज, रिवरलैंड दुबई,  रास अल खैमाह, अल मार्जन द्वीप, ऐन दुबई  सहित के कई प्रमुख स्थानों ने 2026 की ईद के दौरान होने वाली आतिशबाजी और ड्रोन शो रद्द कर दिए हैं. सरकार ये निर्णय सुरक्षा और एहतियाती उपायों के चलते लिया गया है.

दुबई का बहुचर्चित'ग्लोबल विलेज' को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है, यहां पर हर साल ईद अल फितर के मौके पर आतिशबाजी का आयोजन होता था. इसके चलते दुबई में ईद फीकी हो गई है, क्योंकि आम तौर पर रमजान के समापन और ईद की खुशी में आतिशबाजी का लोग आनंद लेते थे. इसके अलावा ड्रोन से होने वाली आतिशबाजी भी नहीं सकेगी. 

Advertisement

ईद पर दुबई और कतर के आसमान को रोशन करने वाली आतिशबाजी का लुत्फ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. यह खुला स्थल आतिशबाजी के साथ-साथ खरीदारी, भोजन और लाइव मनोरंजन का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करता था. इस बार आसमानों में आतिशबाजी की गूंज सुनाई नहीं देगी. दुबई और कतर में आतिशबाजी रद्द होने से ईद के उत्सव के माहौल को फीका कर दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement