इस मजबूरी ने बांध रखे थे ईरानी सैनिकों के हाथ, क्या हुआ जब US नेवी ने जहाज पर धावा बोला

ईरानी जहाज तोस्का पर अमेरिकी कब्जे ने मिडिल ईस्ट में तनाव को फिर से चरम पर बढ़ा दिया है. ईरान ने कहा है कुछ मजबूरियों की वजह से उन्होंने अमेरिकी सैनिकों पर ऑपरेशन के दौरान फायरिंग नहीं की, अन्यथा वहां स्थिति बिगड़ सकती थी.

Advertisement
ईरान के खिलाफ नाकेबंदी को अंजाम देती US Navy (Photo:X/@CENTCOM) ईरान के खिलाफ नाकेबंदी को अंजाम देती US Navy (Photo:X/@CENTCOM)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST

"मोटर वेसल तोस्का, मोटर वेसल तोस्का. अपना इंजन रूम खाली करो. अपना इंजन रूम खाली करो. हम तुम पर हमला करने वाले हैं जिससे तुम्हारा इंजन काम करना बंद कर देगा." इसके बाद तीन राउंड गोलियां चलाई जाती हैं जिससे पीछे धुआं उठता है.

ईरानी जहाज तोस्का पर अमेरिकी नेवी के ऑपरेशन का ये वीडियो यूएस नेवी ने एक्स पर पोस्ट किया है. इस ऑपरेशन के बाद अमेरिकी नेवी ने इस जहाज पर कब्जा कर लिया था.  

Advertisement

अमेरिका ने जब ओमान की खाड़ी में ईरानी जहाज को कब्जे में लेने के लिए ऑपरेशन किया उस समय ईरानी नेवी भी आस-पास थी. ईरानी नेवी को घटना की पूरी जानकारी थी. ईरानी नेवी ने अमेरिकी मरीन्स को ईरानी जहाज एमवी तोस्का पर फायरिंग करते हुए भी देखा लेकिन उन्होंने जवाब में एक गोली भी नहीं चलाई. दरअसल एक मजबूरी ने ईरानी नौसैनिकों का हाथ बांध रखा था. नहीं तो ये लड़ाई खूनी हो सकती थी. 

ईरान की सेना ने सोमवार को इस बात की सफ़ाई दी कि उसने उन अमेरिकी मरीन सैनिकों का मुक़ाबला क्यों नहीं किया, जिन्होंने ओमान की खाड़ी में एक ईरानी जहाज़ पर छापा मारा था. 

ईरानी सेना के सेंट्रल हेडक्वार्टर खतम अल-अंबिया ने कहा कि ईरानी सैनिकों ने जवाबी हमला इसलिए नहीं किया क्योंकि क्रू के कुछ फैमिली मेंबर तोस्का पर सवार थे. ईरानी सैनिकों को डर था कि अगर फायरिंग तेज हुई तो क्रू के फैमिली मेंबर फायरिंग की चपेट में आ सकते थे. 

Advertisement

खतम अल-अंबिया ईरान की नियमित सेना और उसकी अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के ऑपरेशन्स की देखरेख करता है. 

हेडक्वार्टर ने एक कहा, "जहाज के क्रू के कुछ परिवार के सदस्यों की मौजूदगी की वजह से हमारे सैनिकों को उनकी जान बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि वे हर पल खतरे में थे. इसलिए हमने गोलियां नहीं चलाई."

खतम अल-अंबिया ने कसम खाई कि वह भविष्य में "अमेरिकी सेना के खिलाफ जरूरी कार्रवाई" करेगा. हालांकि उसने इस बारे में और ज़्यादा विस्तार से कुछ नहीं बताया. 

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनका देश अभी अमेरिका के साथ कोई बातचीत में शामिल नहीं रहेगा. 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास एक ईरानी जहाज अमेरीकी नाकेबंदी वाली सीमा के पास आने की कोशिश कर रहा था. ईरानी झंडे वाले एक मालवाहक जहाज़ को अमेरिकी नेवी ने जबरदस्ती अपने कब्जे में ले लिया. पिछले हफ़्ते ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू होने के बाद अमेरिका की ओर से यह इस तरह की पहली कार्रवाई है. 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि ओमान की खाड़ी में मौजूद अमेरिकी नौसेना के एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर ने जहाज को रुकने की चेतावनी दी थी. लेकिन जहाज रूका नहीं. ट्रंप ने कहा कि उनकी नौसेना ने, "जहाज के इंजन रूम में छेद करके उसे वहीं रोक दिया" और  अमेरिकी मरीन ने 'तोस्का' नाम के इस जहाज को अपने कब्ज़े में ले लिया है और इसकी छान-बीन कर रहे हैं. 

Advertisement

US सेंट्रल कमांड ने X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एक US मरीन द्वारा ईरानी झंडे वाले टैंकर को भेजा गया एक संदेश जारी किया. इसमें दिखाया गया है कि US द्वारा ओमान की खाड़ी में लगाई गई नाकेबंदी रेखा को पार करने के लिए US ने तोस्का को ज़ब्त करने से ठीक पहले के पल कैसे थे.

वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मोटर वेसल तोस्का, मोटर वेसल तोस्का. अपना इंजन रूम खाली करो. अपना इंजन रूम खाली करो. हम तुम पर हमला करने वाले हैं जिससे तुम्हारा इंजन काम करना बंद कर देगा." इसके बाद तीन राउंड गोलियां चलाई जाती हैं जिससे पीछे धुआं उठता है.

CENTCOM ने बताया कि उसकी सेनाओं द्वारा जहाज को ज़ब्त करने से पहले उसकी गोलीबारी का निशाना जहाज का इंजन रूम था. उसने कहा कि 'तोस्का' ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह की ओर जा रहा था और उसने छह घंटे के दौरान US की कई चेतावनियों को नज़रअंदाज़ कर दिया. 

"जब छह घंटे की अवधि के दौरान बार-बार दी गई चेतावनियों का पालन करने में तोस्का का दल विफल रहा, तो स्प्रुएन्स ने जहाज़ को उसके इंजन रूम को खाली करने का निर्देश दिया. स्प्रुएन्स ने डिस्ट्रॉयर की 5-इंच Mk 45 तोप से इंजन रूम में कई राउंड फायर करके तोस्का के प्रोपल्शन सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया."

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement