ट्रंप के किस ऐलान को ईरान बताने लगा चेकमेट? वॉर या NO War का कंफ्यूजन क्या होगा दूर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि अरब देशों के नेताओं के कहने पर उन्होंने ईरान पर होने वाले एक बड़े हमले को टाल दिया. ईरान ने इस दावे को 'चेकमेट' करार देते हुए कहा है कि उसकी सेना भी विनाशकारी जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थी.

Advertisement
ईरान ने ट्रंप को करारा जवाब देने का दावा किया है. (File Photo- ITGD) ईरान ने ट्रंप को करारा जवाब देने का दावा किया है. (File Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव जारी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने अरब देशों के नेताओं के कहने पर मंगलवार को ईरान पर होने वाले एक बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टाल दिया है. ट्रंप के इस दावे पर ईरान ने भी पलटवार किया है. 

ईरान ने ट्रंप के इस दावे को 'चेकमेट' (शह और मात) करार दिया है. ईरान का कहना है कि उसकी सेना कल ही एक ऐसा विनाशकारी जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार थी, जो दोनों देशों के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया.

Advertisement

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मेजर जनरल मोहसिन रजाई ने ट्रंप के बयान पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, 'ट्रंप सैन्य हमले की एक समय-सीमा तय करते हैं और फिर खुद ही उसे कैंसिल कर देते हैं. 

ईरान का ट्रंप को करारा जवाब

रजाई ने कहा, ट्रंप इस भ्रम में जी रहे हैं कि वो इस तरह से ईरान के लोगों और यहां के अधिकारियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर देंगे. ईरानी कमांडर ने अपनी सेना की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा, 'ईरान की शक्तिशाली सेना और यहां के महान लोगों का फौलादी हाथ दुश्मनों को पीछे हटने और आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर देगा.'

बता दें कि ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दावा करते हुए लिखा था, 'मुझसे कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने रिक्वेस्ट की थी. उन्होंने मुझसे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर होने वाले हमारे उस सैन्य हमले को रोकने के लिए कहा, जो मंगलवार को होने वाला था.'

Advertisement

परमाणु हथियार पर सख्त ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि अब इस मामले पर गंभीर बातचीत चल रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इन महान नेताओं और सहयोगियों की राय के मुताबिक एक ऐसा समझौता हो जाएगा, जो अमेरिका और पूरे पश्चिम एशिया के देशों के लिए मंजूर होगा. ट्रंप ने चेतावनी दी, 'इस समझौते में सबसे अहम बात ये होगी कि ईरान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा.'

यह भी पढ़ें: 'बातचीत फेल हुई तो करेंगे अब तक का सबसे बड़ा अटैक', ट्रंप ने ईरान पर आज होने वाले हमले को टाला

ट्रंप ने बताया था कि उन्होंने सेक्रेटरी ऑफ वॉर पीट हेगसेथ और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन को खास निर्देश भी दिए थे. उन्होंने कहा था कि अगर कोई सही समझौता नहीं होता है, तो वो पलक झपकते ही ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला करने के लिए तैयार रहें. ऐसे में सबकी निगाहें अब ईरान-अमेरिका के बीच किसी समझौते पर टिकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement