ईरान ने होर्मुज खोलने समेत अमेरिका की दो शर्तें मानी, बदले में डोनाल्ड ट्रंप ने दी तेल बेचने की छूट

अमेरिका और ईरान के बीच रिश्तों में नरमी के संकेत मिले हैं. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 60 दिनों के लिए ईरानी तेल निर्यात पर अस्थायी छूट देने का ऐलान किया है. वहीं ईरान ने होर्मुज में जहाजों की आवाजाही और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में निरीक्षण करने की अनुमति देने पर सहमति जताई है.

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान. (Photo: AFP) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच पहले दौर की वार्ता खत्म होने के एक दिन बाद दोनों देशों के रिश्तों में नरमी के संकेत दिखाई देने लगे हैं. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ईरान को तेल निर्यात पर अस्थायी राहत देने का ऐलान किया है. अमेरिका ने 60 दिनों का एक जनरल लाइसेंस जारी किया है, जिसके तहत 21 अगस्त 2026 तक ईरानी कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल उत्पादों और पेट्रोलियम उत्पादों, डिलीवरी और बिक्री की अनुमति दी गई है.

Advertisement

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने अपने बयान में कहा कि यह लाइसेंस ईरान को अपने कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल उत्पादों और पेट्रोलियम डेरिवेटिव्स की बिक्री की इजाजत देता है. इसके साथ ही इस लाइसेंस के दायरे में अमेरिका में ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात की अनुमति भी शामिल है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच स्थायी शांति समझौते को लेकर बातचीत जारी है.

पहले दौर की वार्ता में इन मुद्दों पर रहा फोकस

दोनों देशों के बीच स्विट्जरलैंड में 21 जून को पहले दौर की वार्ता समाप्त हुई, जिसमें युद्ध खत्म करने, ईरान पर लगे प्रतिबंधों में राहत और फ्रीज किए गए ईरानी फंड को जारी करने जैसे मुद्दों पर फोकस रहा. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'स्विट्जरलैंड में चल रही सकारात्मक वार्ता के तहत ईरान नेस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मुक्त और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों को अपने देश में प्रवेश की अनुमति देने पर सहमति जताई है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 300 अरब डॉलर की फंडिंग, "300 अरब डॉलर की फंडिंग, 60 दिन टोल फ्री होर्मुज... अमेरिका-ईरान MoU के 14 पॉइंट्स में क्या-क्या है

उन्होंने कहा कि इसी समझौते के तहत ट्रेजरी विभाग ने ईरानी तेल के उत्पादन, डिलीवरी और बिक्री को अस्थायी तौर पर मंजूरी देने वाला 60 दिन का जनरल लाइसेंस जारी किया है. पिछले सप्ताह वॉशिंगटन और तेहरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत अमेरिका ने ईरानी कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और उनसे जुड़े डेरिवेटिव्स के निर्यात पर छूट देने पर सहमति जताई थी. इसमें बैंकिंग लेनदेन, बीमा और परिवहन जैसी संबंधित सेवाएं भी शामिल हैं.

एमओयू की दो शर्तों पर US-ईरान में सहमति

हालांकि, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह लाइसेंस उत्तर कोरिया और क्यूबा से जुड़े किसी भी लेनदेन पर लागू नहीं होगा, क्योंकि ये दोनों देश अब भी अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में हैं. बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति समझौते के लिए जो एमओयू साइन हुआ है, उनमें 14 प्रमुख मुद्दे शामिल हैं. इन्हीं मुद्दों पर सहमति बनाने के लिए दोनों देश स्विट्जरलैंड में वार्ता कर रहे हैं, जिसका पहला दौर 21 जून को समाप्त हुआ. ईरानी तेल पर प्रतिबंधों में छूट और होर्मुज से जहाजों की बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित करना इस एमओयू की दो प्रमुख शर्तें थीं, जिन पर फिलहाल सहमति बन गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »