पाकिस्तान भी देखेगा भारत के चुनाव नतीजों को लाइव, उच्चायोग ने किए खास इंतजाम

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने नतीजों का लाइव टेलिकास्ट करने का फैसला किया है. इसके लिए 23 मई को इस्लामाबाद में लाइव स्क्रीन्स लगाए जाएंगे.

Advertisement
जश्न-ए-जम्हूरियत नाम से एक जलसे का आयोजन (फाइल फोटो-Getty) जश्न-ए-जम्हूरियत नाम से एक जलसे का आयोजन (फाइल फोटो-Getty)

गीता मोहन

  • इस्लामाबाद,
  • 22 मई 2019,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

लोकसभा चुनाव के नतीजों का देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है. सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी यहां के चुनाव नतीजों को लेकर बेचैनी है. पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने नतीजों का लाइव टेलिकास्ट करने का फैसला किया है. इसके लिए 23 मई को इस्लामाबाद में लाइव स्क्रीन्स लगाए जाएंगे.

भारतीय उच्चायोग की ओर से जश्न-ए-जम्हूरियत नाम से एक जलसे का आयोजन किया जा रहा है. 23 मई को दोपहर 12 बजे से इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के ऑडिटोरियम और लॉन में स्क्रीन्स लगाई जाएंगी, जिसमें चुनाव के नतीजों का लाइव टेलिकास्ट होगा. इसके बाद शाम 7.30 बजे से नतीजों पर बहस का भी कार्यक्रम है.

Advertisement

पाकिस्तान में नतीजों का इंतजार

भारत के लोकसभा चुनाव का अगर सबसे ज्यादा फर्क किसी पड़ोसी मुल्क पर पड़ेगा तो वह पाकिस्तान है. यही कारण है कि पाकिस्तान के सभी बड़े मीडिया हाउस चुनाव के हर चरण की कवरेज के साथ ही ओपिनियन ब्लॉग लिख रहे हैं. इसके अलावा पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भारत के चुनाव की खूब चर्चा हो रही है.

90 करोड़ से अधिक मतदाताओं का जनादेश

लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को सुबह 8 बजे से आएंगे. भारत में 90 करोड़ से अधिक मतदाता हैं. इस बार मतदाताओं ने पूरे उत्साह से लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया और 2293 राजनीतिक पार्टियों के 8 हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत को 40 लाख से अधिक ईवीएम में कैद कर दिया. 43 दिन में सात चरणों में हुए इस चुनाव को 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों ने 10 लाख से अधिक पोलिंग स्टेशन पर संपन्न कराया है.

Advertisement

एग्जिट पोल में फिर से बन रही है मोदी सरकार

आजतक और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 339-365 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यूपीए को 77-108 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिल रही हैं जबकि अन्य को 59-79 सीटें मिलने का अनुमान है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »