PM मोदी बोले- पेट्रोनेट समझौते से आएंगे 60 बिलियन डॉलर का व्यापार और 50 हजार नौकरियां

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेट्रोनेट के साथ एमओयू पर दस्तखत होने के बाद भविष्य में दोनों देशों के बीच 60 बिलियन डॉलर का व्यापार होगा और इससे 50 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी.

Advertisement
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (ANI) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

  • भविष्य में भारत और अमेरिका के बीच 60 बिलियन डॉलर का व्यापार होगा
  • पीएम मोदी ने कहा, ट्रंप का आभार जो ह्यूस्टन में उनके कार्यक्रम में आए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर कहा कि उनका देश जल्द ही भारत के साथ व्यापार समझौता करेगा. दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार की जहां तक बात है तो ऊर्जा क्षेत्र में पेट्रोनेट ने 2.5 अरब डॉलर के एमओयू पर हस्ताक्षर किया है.

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेट्रोनेट के साथ एमओयू पर दस्तखत होने के बाद भविष्य में दोनों देशों के बीच 60 बिलियन डॉलर का व्यापार होगा और इससे 50 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के शुक्रगुजार हैं कि वे ह्यूस्टन में उनके कार्यक्रम में शरीक हुए और अपना कीमती वक्त दिया. अमेरिका में रहने वाले हर भारतीय के लिए यह काफी गर्व की बात है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए राष्ट्रपित ट्रंप का ह्रदय से आभार जताया.

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह बहुत अच्छा होगा, अगर भारत और पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को सुलझा लें. गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह कश्मीर मामले में मध्यस्थता के इच्छुक हैं, बशर्ते भारत और पाकिस्तान दोनों इसके लिए राजी हों.

Advertisement

ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को एकजुट किया और हम उन्हें 'भारत का पिता (फादर ऑफ इंडिया)' कहेंगे. उन्होंने यूएनजीए से इतर अपनी बैठक में कहा, मेरी प्रधानमंत्री मोदी के साथ केमेस्ट्री काफी अच्छी है. ट्रंप ने कहा, वह महान व्यक्ति और महान नेता हैं..मुझे याद है, भारत पहले बहुत बदहाल था, वहां बहुत लड़ाइयां थीं और वह सबको साथ लेकर चले, एक पिता की तरह सबको साथ लेकर चले और उन्हें 'भारत का पिता' कहा जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement