सऊदी के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हूतियों का बड़ा हमला, अरामको भी निशाने पर

यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अरामको के तेल ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. इससे पहले रियाद में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए गए थे. इस बीच कतर ने हूतियों की कार्रवाई की निंदा की है.

Advertisement
सऊदी के एयरपोर्ट पर हमले का दावा किया जा रहा है.. (Representational Image-ITG) सऊदी के एयरपोर्ट पर हमले का दावा किया जा रहा है.. (Representational Image-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर हमले तेज करने का दावा किया है. हूतियों के मुताबिक, उन्होंने सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि संगठन ने अबकैक शहर में अरामको की एक फैसिलिटी पर दूसरी बार मिसाइल और ड्रोन से हमला किया.

Advertisement

इससे पहले हूतियों ने सऊदी राजधानी रियाद के फाइनेंशियल सेंटर को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया था. इस हमले में सऊदी सरकारी तेल कंपनी अरामको की एक इमारत को नुकसान पहुंचा. सऊदी ऊर्जा मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, मिसाइल के मलबे के टुकड़े गिरने से अरामको की प्रशासनिक इमारत को मामूली नुकसान हुआ. इस घटना में किसी के घायल होने या मारे जाने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें: मदीना की तरफ हूती ने दागी मिसाइल, सऊदी अरब ने हवा में मार गिराया, होर्मुज में माइन से टकराया टैंकर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित अरामको टावर की कई मंजिलों की खिड़कियां टूट गईं. इससे पहले रियाद में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं. सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों को अलर्ट भी जारी किया था. बाद में अधिकारियों ने बताया कि खतरा टल गया है.

Advertisement

सऊदी एयर डिफेंस ने कई मिसाइलें रोकीं

हूतियों के हमलों के बीच सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि उसकी एयर डिफेंस ने रियाद की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. इसके बाद राजधानी और देश के दक्षिणी हिस्से में दो क्रूज मिसाइलों को भी रोकने की जानकारी दी गई. गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने इससे पहले बताया था कि पूर्वी प्रांत की ओर दागी गई एक और बैलिस्टिक मिसाइल को भी इंटरसेप्ट किया गया.

यह भी पढ़ें: आसिम मुनीर फिर ईरान पहुंचे, सऊदी पर हूती हमलों के बीच चार देशों की अहम मीटिंग

कतर ने हूतियों के हमलों की निंदा की

सऊदी अरब पर हमलों को लेकर कतर ने हूतियों की कड़ी निंदा की है. कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि रियाद समेत सऊदी के कई इलाकों को निशाना बनाना नागरिकों की जान की अनदेखी और सऊदी संप्रभुता का खुला उल्लंघन है. मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए नागरिक ठिकानों और लोगों पर हमले तुरंत रोकने की मांग की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »