'दुश्मन की गैर जिम्मेदाराना हरकत', हूतियों का दावा भारतीयों से भरी नाव पर सऊदी ने किया अटैक, 14 इंडियन थे सवार

हूतियों के दावे के अनुसार सऊदी अरब ने लाल सागर में युकार आईलैंड के पास जिस नाव पर हमला किया है उस पर 14 भारतीय सवार थे. ईरान समर्थित हूतियों ने दावा किया कि सऊदी के हमले के बाद उसकी सेना ने नाव पर सवार लोगों को बचाया.

Advertisement
हूतियों ने भारतीयों को बचाने का दावा किया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर- Reuters) हूतियों ने भारतीयों को बचाने का दावा किया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब की सेना ने लाल सागर में एक भारतीय नौका को निशाना बनाया है. इस नौका पर 14 भारतीय सवार थे. हूती विद्रोहियों का दावा है कि सऊदी सेना ने युकार द्वीप के निकट भारतीय नौका पर हमला किया है. 

हूती प्रवक्ता याह्या सारी ने X पर बताया कि इस नौका में चौदह भारतीय नागरिक सवार थे. 

Advertisement

यह आरोप सऊदी के बुनियादी ढांचे पर बढ़ते हमलों के बीच सामने आया है. बुधवार को दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए एक हमले में दो लोग मारे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था.

हूती-समर्थित यमनी सशस्त्र बलों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर याह्या सरी ने पोस्ट किया, "सऊदी दुश्मन ज़ुकार द्वीप के पास एक भारतीय नौका को निशाना बना रहा है."

याह्या सारी ने कहा, "सऊदी दुश्मन की यह गैर-जिम्मेदाराना हरकत लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए खतरा है, और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सऊदी दुश्मन को ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से रोकना चाहिए."

ये घटना किन परिस्थितियों में हुई है, भारतीयों को किन हालात में निशाना बनाया गया है, ये अभी स्पष्ट नहीं है. 

भारत सरकार ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

Advertisement

याह्या सारी ने आगे सऊदी अरब को धमकाते हुए कहा कि हूती सशस्त्र सेना ने तय किया है कि यमनी ट्राइब को निशाना बनाने की सऊदी दुश्मन की धमकी बिना जवाब के नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि इस खतरे को अंजाम देने में शामिल होने की स्थिति में, परिणाम उसके लिए विनाशकारी और अप्रत्याशित होंगे. 

सारी ने कहा किर हम उन प्रमुख विकल्पों का सहारा लेंगे जिन्हें हम अपनाना नहीं चाहते थे, और इसके परिणामस्वरूप होने वाले परिणामों के लिए इसे जिम्मेदार ठहराएंगे. 

सारी ने कहा कि यमनी सशस्त्र बल हमारे देश और लोगों की रक्षा के लिए सऊदी क्षेत्र में अपने अभियानों को जारी रखेंगे, और वे घेराबंदी के साथ घेराबंदी के समीकरण को लागू करने, सऊदी दुश्मन से जुड़ी लामबंदी को निशाना बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जब तक कि आक्रामकता बंद नहीं हो जाती. 

सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत 

इस बीच सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हुए एक हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है. ये हमला बुधवार रात को दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ था. इस दौरान दो भारतीय भी घायल हो गए थे. 

भारत ने हमलों की निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक सुविधाओं और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इन हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है.

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हम सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. इनमें 21 अक्टूबर को दम्मम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं."

भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें उनसे सतर्क रहने, स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और हवाई हमलों के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहने की अपील की गई है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »