पाकिस्तान को अगले महीने मिलेगी पहली हिंदू महिला सीनेटर

कोल्ही पाकिस्तान में सीनेटर बनने वाली पहली दलित महिला होंगी.' कोल्ही की जाति का उल्लेख पाकिस्तानी अनुसूचित जातियां अध्यादेश-1957 में है.

Advertisement
कृष्णा कुमारी कोल्ही कृष्णा कुमारी कोल्ही

जावेद अख़्तर / BHASHA

  • लाहौर,
  • 21 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार कोई हिंदू महिला सीनेटर बनने जा रही हैं. सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में थार से कृष्णा कुमारी कोल्ही मुस्लिम बहुल देश में पहली हिंदू महिला सीनेटर होंगी.

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने 39 साल की कृष्णा कुमार कोल्ही का नामांकन पत्र मंजूर कर लिया है. सत्तारूढ़ पीपीपी ने अल्पसंख्यक के लिए सीनेट की एक सीट पर उन्हें नामित किया है. चुनाव तीन मार्च को होगा.

Advertisement

पीपीपी के एक प्रवक्ता ने आज बयान में कहा, 'कोल्ही पाकिस्तान में सीनेटर बनने वाली पहली दलित महिला होंगी.' कोल्ही की जाति का उल्लेख पाकिस्तानी अनुसूचित जातियां अध्यादेश-1957 में है.

प्रवक्ता ने कहा, 'पहली को नामित करने का श्रेय भी पीपीपी के पास है जिसने 2009 में एक दलित डॉ. खाटूमल जीवन को सामान्य सीट से सीनेटर चुना था. इसी तरह 2015 में सीनेटर चुने जाने वाले इंजीनियर ज्ञानीचंद दूसरे दलित थे. उन्हें भी पीपीपी ने सामान्य सीट से उतारा था.

बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाली पीपीपी ने 2012 में सिंध से गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित सीट पर सीनेटर के लिए हरीराम किशोरीलाल को नामित किया था और वह निर्वाचित हुए थे. कोल्ही सिंध प्रांत में थार के नगरपारकर जिले में एक दूरस्थ गांव की रहने वाली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »