ट्रंप की पार्टी के लिए मस्क ने खजाना खोला, चंदे में दिए 26 अरब 38 करोड़ रुपये

स्पेस एक्स के चीफ एलन मस्क ने ट्रंप की पार्टी के लिए अपने खजाने की झोली का मुंह खोल दिया है. मस्क ने राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी को 26 अरब 38 करोड़ का मोटा दान दिया है. ट्रंप की पार्टी इस पैसे का इस्तेमाल मिड टर्म चुनाव के लिए कर रही है. कुछ ही दिन पहले ट्रंप ने मस्क को आधुनिक युग का 'एडिसन' कहा था.

Advertisement
मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को करोड़ों डॉलर दान में दिया है.  (Photo: ITG) मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को करोड़ों डॉलर दान में दिया है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

चुनावी चंदे को लेकर भारत को उपदेश देने वाले एलन मस्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ये खुलासा बताता है कि एलन मस्क के बयानों में और हकीकत में कितना अंतर है. सोमवार को आए एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को 276 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भारी भरकम चंदा दिया है. भारतीय रुपयों में ये रकम (26 अरब 38 करोड़ है) इसके साथ ही वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी को सबसे चंदा देने वाले शख्स बन गए हैं. यह रकम 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों में पार्टी को मज़बूत करने के लिए दी गई है.

Advertisement

ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही भारत के एक दिग्गज व्यावसायिक घराने पर एक राजनीतिक दल को भारी भरकम चंदा देने का आरोप लगाया था.  

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने जुलाई से ये डोनेशन दिए हैं. इनसे उन 'बैटलग्राउंड' राज्यों में रिपब्लिकन कैंपेन को मदद मिली है, जहां उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी से कड़ी टक्कर मिल रही है.

2025-26 के चुनावी चक्र में मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को 366 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए हैं. यह रकम 2024 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इलेक्शन कैंपेन में दिए गए 290 मिलियन अमेरिकी डॉलर से काफी ज़्यादा है. 

NYT के अनुसार मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के 'सीनेट लीडरशिप फंड' में 158 मिलियन अमेरिकी डॉलर का डोनेशन दिया. यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा पॉलिटिकल डोनेशन था और गर्मियों में डेमोक्रेट्स को अपने सभी डोनर्स से मिली कुल रकम से भी ज़्यादा था. 

Advertisement

इसके अलावा मस्क ने 'अमेरिका PAC' को 7.6 करोड़ डॉलर दान किए, जो तीन दर्जन से ज़्यादा सीटों पर रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहा है.

SpaceX के प्रमुख ने 'कांग्रेसनल लीडरशिप फंड' (हाउस रिपब्लिकन के लिए मुख्य सुपर PAC) को 2 करोड़ डॉलर, टेक्सास में सीनेट के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन का समर्थन करने वाले समूह 'लोन स्टार लिबर्टी PAC' को 1 करोड़ डॉलर, 'रिपब्लिकन गवर्नर्स एसोसिएशन' को 1 करोड़ डॉलर और 'रिपब्लिकन अटॉर्नी जनरल एसोसिएशन' को 20 लाख डॉलर दान किए.

'अमेरिका PAC' जिसे मस्क ने 2024 में ट्रंप का समर्थन करने के लिए बनाया था के प्रवक्ता एंड्रयू रोमियो ने अखबार को बताया, "इन बड़े निवेशों की वजह से G.O.P. (रिपब्लिकन पार्टी) अपना संदेश लोगों तक पहुंचा पाई है, जिससे रिपब्लिकन को इतिहास को बदलने का एक अच्छा मौका मिल सके."

मस्क एक विशाल बिज़नेस साम्राज्य चलाते हैं, उन्हें सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स से फ़ायदा हुआ है और व्हाइट हाउस में उनका काफ़ी प्रभाव माना जाता है. 

पिछले साल जनवरी में ट्रंप ने सरकारी खर्च कम करने के लिए मस्क को 'डिपार्टमेंट ऑफ़ गवर्नमेंट एफिशिएंसी' (DOGE) का इंचार्ज नियुक्त किया था, लेकिन कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच गंभीर मतभेद हो गए. 

कुछ महीनों बाद मस्क ट्रंप कैंप में लौट आए और उन्हें प्रतिष्ठित 'नेशनल मेडल ऑफ़ साइंस' से सम्मानित किया गया. SpaceX के प्रमुख और पांच अन्य टेक्नोलॉजी लीडर्स को सम्मान देने के लिए आयोजित समारोह में ट्रंप ने मस्क को "आधुनिक युग का एडिसन" बताया. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »