इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई तीव्रता

इंडोनेशिया में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मैग्नीट्यूड मापी गई. नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र तलौद द्वीप था.

Advertisement
इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 6:47 AM IST

नए साल की शुरुआत जापान में आए भीषण भूकंप से हुई, जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई. यहां एक ही दिन में करीब 150 झटके महसूस किए गए. इनमें से कई झटकों की तीव्रता 6.0 से ज्यादा थी. उसके बाद म्यांमार, अफगानिस्तान समेत कई देशों में भूकंप आए. अब इंडोनेशिया में भी देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर  भूकंप की तीव्रता 6.7 मैग्नीट्यूड मापी गई है. इस भूकंप का केंद्र तलौद द्वीप बताया जा रहा है.  

Advertisement

नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, इंडोनेशिया के तलौद द्वीप में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है. यह भूकंप मंगलवार देर रात 02 बजकर 18 मिनट 47 सेकंड पर आया था. राहत की बात ये है कि इस भूकंप में अबतक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है. इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 80 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है. 

33 हजार घरों में अंधेरा, 8 की मौत, 38 फ्लाइट कैंसिल... भूकंप से जापान में भीषण तबाही

जापान में साल का पहला दिन बेहद डरावना 

जापान में साल का पहला दिन बहुत ही डरावना रहा. यहां 90 मिनट के अंदर 4.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के 21 झटके महसूस किए गए. इनमें से एक एक भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई. इन भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया. इसके अगले दिन ही म्यांमार और भारत के लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.  

Advertisement

जापान के बाद म्यांमार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता

म्यांमार में भी लगे थे झटके

म्यांमार में 2 जनवरी को 3 बजकर 15 मिनट 53 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस हुए. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.3 मापी गई. इस भूकंप का केंद्र म्यांमार में जमीन के अंदर 85 किलोमीटर की गहराई में है.   

लद्दाख में आया था भूकंप

इससे पहले भारत के लद्दाख में भी भूकंप का एक छोटा झटका लगा था. NCS के मुताबिक, लद्दाख में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई थी. इसके झटके 1 जनवरी को 10 बजकर 15 मिनटर और 29 सेकंड पर महसूस हुए थे. इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »