व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, ओवल ऑफिस में होगा दीप प्रज्वलन समारोह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम ओवल ऑफिस में आयोजित किया जाएगा. पिछले साल भी ट्रंप ने भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा के साथ पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर दिवाली मनाई थी.

Advertisement
राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल भी दिवाली मनाई थी. (Photo- White House ) राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल भी दिवाली मनाई थी. (Photo- White House )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में शामिल होंगे. इस बार दिवाली का कार्यक्रम व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में दिवाली मनाने की परंपरा जारी रहेगी, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में हुई थी.

शुरुआत में दिवाली समारोह ज्यादातर आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित किए जाते थे. इन कार्यक्रमों में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों और भारतीय राजनयिकों की मौजूदगी रहती थी. बाद में व्हाइट हाउस के भीतर ही अलग-अलग जगहों पर दीप जलाने की परंपरा शुरू हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिवाली पर 1,000 रुपये से कम में दें ये 10 गैजेट्स, गिफ्ट देखकर खुश हो जाएगा हर कोई

ओबामा ने पहली बार जलाया था दीया

साल 2009 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में दीया जलाने वाले पहले राष्ट्रपति बने थे. उन्होंने ईस्ट रूम में आयोजित समारोह के दौरान पारंपरिक तरीके से दीप जलाया था. इसके बाद से व्हाइट हाउस में दिवाली के मौके पर दीप प्रज्वलन समारोह आयोजित किए जाते रहे हैं.

इन समारोहों के लिए ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम समेत व्हाइट हाउस की अलग-अलग जगहों का इस्तेमाल किया गया है. इस तरह दिवाली अमेरिकी राष्ट्रपति भवन के सालाना आयोजनों में शामिल होती चली गई.

पिछले साल भी ट्रंप ने मनाई थी दिवाली

पिछले साल भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई थी. उस दौरान अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा उनके साथ ओवल ऑफिस में मौजूद थे. दोनों ने पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर दिवाली का जश्न मनाया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कजरारी आंखें, गोल्डन शिमरी साड़ी... करीना कपूर के ग्लैमरस अंदाज ने लूटी महफिल, पति सैफ संग दिवाली पार्टी में छाईं

इस बार भी ट्रंप शुक्रवार को ओवल ऑफिस में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे. व्हाइट हाउस में होने वाला यह कार्यक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में दिवाली मनाने की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »