'पहले ईरान खत्म कर लें, फिर क्यूबा की बारी आएगी...', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने नई प्राथमिकता का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि अभी उनका फोकस ईरान के साथ संघर्ष खत्म करने पर है, लेकिन इसके बाद अमेरिकी विदेश नीति का रुख क्यूबा की ओर मुड़ सकता है.

Advertisement
ट्रंप ने बताया कि अमेरिका का अगला फोकस क्यूबा पर होगा (फाइल फोटो- Reuters) ट्रंप ने बताया कि अमेरिका का अगला फोकस क्यूबा पर होगा (फाइल फोटो- Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:22 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन क्यूबा पर ध्यान देने से पहले ईरान में युद्ध खत्म करने का इरादा रखता है. ट्रंप का ये बयान साफ करता है कि मिडिल ईस्ट में तनाव खत्म होने के बाद अमेरिकी विदेश नीति का फोकस कहां शिफ्ट होने वाला है.

मेजर लीग सॉकर चैंपियन इंटर मियामी सीएफ से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान व्हाइट हाउस में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष का समाधान करना उनकी तात्कालिक प्राथमिकता बनी हुई है.

Advertisement

ईरान के साथ युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, 'हम पहले इसे खत्म करना चाहते हैं. लेकिन कुछ ही समय में आप और कई अन्य लोग क्यूबा वापस जाने लगेंगे.' राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि हवाना वाशिंगटन के साथ बातचीत करना चाहता है.

राष्ट्रपति ने कहा, 'क्यूबा समझौता करने के लिए बेताब है,' और साथ ही यह भी जोड़ा कि कई क्यूबा-अमेरिकी अंततः द्वीप पर लौट आएंगे.

वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर ट्रंप की नजर

बता दें कि क्यूबा के साथ ओबामा सरकार ने रिश्ते सुधारने की शुरुआत की थी. लेकिन ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद कई पाबंदियां फिर से लगा दीं. जैसे- पर्यटन, व्यापार और पैसे भेजने पर कड़े नियम लगाए. इतना ही नहीं, ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा को फिर से State Sponsor of Terrorism की लिस्ट में डाल दिया. आरोप था कि क्यूबा कुछ वामपंथी और अमेरिका-विरोधी समूहों को शरण देता है. अमेरिका का कहना है कि क्यूबा वेनेजुएला की सरकार को राजनीतिक और सुरक्षा मदद देता है.

Advertisement

अभी बीते हफ्ते ही ट्रंप ने हवाना के साथ बातचीत के बाद क्यूबा पर 'फ्रेंडली टेकओवर' की संभावना जताई थी. 

तब ट्रंप ने कहा था कि मार्को रुबियो क्यूबा के नेताओं के साथ हाई लेवल बातचीत कर रहे हैं. वह बोले, 'उनके पास पैसे नहीं हैं. अभी उनके पास कुछ भी नहीं है. लेकिन वे हमसे बात कर रहे हैं. हम क्यूबा पर फ्रेंडली टेकओवर कर सकते हैं.'

ईरान युद्ध पर क्या बोले ट्रंप

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी और इजरायली सेनाएं तेजी से प्रगति कर रही हैं. वह बोसे, 'संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना, अपने शानदार इजरायली सहयोगियों के साथ मिलकर, निर्धारित समय से काफी पहले ही दुश्मन को पूरी तरह से ध्वस्त करना जारी रखे हुए है.'

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमताएं काफी हद तक कमजोर हो गई हैं.

ट्रंप ने कहा, 'उनके पास न तो वायुसेना है, न ही हवाई रक्षा प्रणाली,' उन्होंने आगे कहा कि ईरान की नौसेना नष्ट हो चुकी है और अमेरिका ने 'तीन दिनों में 24 जहाजों को नष्ट कर दिया है.'

ट्रंप का दावा है कि ईरान समझौता करने को तैयार है. ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि ईरानी नेता अब युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की तलाश कर रहे हैं.

Advertisement

'वे फोन कर रहे हैं, वे पूछ रहे हैं, 'हम समझौता कैसे करें?'' ट्रंप बोले, 'मैंने कहा, 'आप थोड़ी देर कर रहे हैं, और हम उनसे कहीं ज्यादा अभी लड़ना चाहते हैं.'

साथ ही, उन्होंने ईरानी राजनयिकों से अपने देश के राजनीतिक भविष्य को नया आकार देने में मदद करने का आग्रह किया.

ट्रंप ने कहा कि जो लोग सहयोग करेंगे वे हमें एक नए और बेहतर ईरान को आकार देने में मदद कर सकते हैं जिसमें अपार संभावनाएं हैं. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि निरंतर संघर्ष के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement