'नहीं माने तो सारे पुल और पावर प्लांट उड़ा देंगे', इस्लामाबाद वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी है. इस्लामाबाद में दूसरे दौर की वार्ता से पहले उन्होंने कहा कि अगर ईरान समझौता नहीं मानता है, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट और पुलों को नष्ट कर देगा.

Advertisement
इस्लामाबाद वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह नहीं माना तो अमेरिका सारे पुल और पावर प्लांट्स उड़ा देगा. (Photo: AP) इस्लामाबाद वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह नहीं माना तो अमेरिका सारे पुल और पावर प्लांट्स उड़ा देगा. (Photo: AP)

aajtak.in

  • वाशिंगटन,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में युद्धविराम समझौते के लिए दूसरे दौर की वार्ता शुरू होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर ईरान प्रस्तावित समझौते को ठुकराता है, तो अमेरिका उसके पुलों और पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर लंबी पोस्ट में ईरान पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया.

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने होर्मुज में गोलीबारी की, जिसे उन्होंने सीजफायर का 'पूर्ण उल्लंघन' बताया. उनके अनुसार, इस हमले में फ्रांस और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बनाया गया, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'ईरान ने कल होर्मुज में गोलीबारी की, यह हमारे सीजफायर समझौते का पूरी तरह उल्लंघन है. एक फ्रांसीसी जहाज और यूनाइटेड किंगडम के एक मालवाहक जहाज की ओर कई गोलियां दागी गईं.'

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान की कार्रवाई खुद उसके खिलाफ जा रही है और इससे अमेरिकी नेतृत्व वाली नाकाबंदी और मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा, 'वे बिना जाने हमारी मदद कर रहे हैं और होर्मुज के बंद होने से उन्हें ही रोजाना करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है.' उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान न्यायसंगत और उचित समझौते को स्वीकार नहीं करता, तो अमेरिका बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करेगा.

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, 'अमेरिका के टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का से कई जहाज माल लोड करने जा रहे हैं, यह सब IRGC की वजह से हो रहा है, जो हमेशा ताकतवर दिखना चाहता है. हम एक बहुत ही उचित और न्यायसंगत समझौता पेश कर रहे हैं, और उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार करेंगे. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो ईरान के हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को अमेरिका तबाह कर देगा. अब और ‘नरमी’ नहीं! अगर उन्होंने समझौता नहीं किया, तो जो करना जरूरी है, उसे करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी. यह काम पिछले 47 वर्षों में अन्य राष्ट्रपतियों को करना चाहिए था. अब वक्त आ गया है कि ईरान की किलिंग मशीन को खत्म किया जाए!'

वेंस, विटकॉप और कुशनर जाएंगे इस्लामाबाद

डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिकी प्रतिनिधि बातचीत के लिए इस्लामाबाद जा रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'मेरे प्रतिनिधि पाकिस्तान के इस्लामाबाद जा रहे हैं, वे कल शाम तक वहां पहुंचेंगे.' इससे पहले उन्हों न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर सोमवार रात इस्लामाबाद पहुंचेंगे. बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. इस रास्ते से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस का परिवहन होता है. यहां किसी भी तरह का तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर डालता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement