'ऑपरेशन सिंदूर' पर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- मेरी टैरिफ धमकी से टला भारत-पाकिस्तान का परमाणु युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध टालने में अपनी भूमिका का दावा किया है. उन्होंने कहा कि उनके कूटनीतिक दबाव और टैरिफ की धमकी से होने जा रहा युद्ध रुक गया. ट्रंप ने दावा किया कि इसी तरह उन्होंने 5 युद्ध रोक दिए.

Advertisement
ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट लिया. ( File Photo- ITGD) ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक युद्ध रुकवाने का क्रेडिट लिया. ( File Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:00 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जंग को आगे बढ़ने से रोकने में बड़ी भूमिका अदा की है. उनका कहना है कि अमरीका के कूटनीतिक दबाव और टैरिफ की चेतावनी की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला परमाणु युद्ध टल गया था. 

कैंप डेविड में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि टैरिफ के डर ने पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष समेत आठ में से पांच युद्धों को भी रोक दिया. उन्होंने कहा, 'टैरिफ की धमकी से ही भारत और पाकिस्तान को परमाणु युद्ध में जाने से रोका.'

Advertisement

ट्रंप ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा, 'हमने भारत-पाकिस्तान युद्ध को खत्म कराया. उस दौरान 11 विमान गिराए गए थे और स्थिति बेहद गंभीर थी. मैंने टैरिफ का इस्तेमाल किया और कहा कि अगर आप युद्ध में जाते हैं, तो 250 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा. इस पर दोनों देश बेहद नाराज हुए, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने फोन करके कहा कि वो युद्ध नहीं करेंगे.'

भारत का रुख: किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं

हालांकि, भारत सरकार ने हमेशा से राष्ट्रपति ट्रंप की वजह से जंग टालने के दावे को सिरे से खारिज किया है. भारत के मुताबिक पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाइयों को रोकने और शांति कायम करने में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं थी. 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में राफेल गिरने का दावा किया, चाइनीज जेट की तारीफ की, अब जासूसी करते अरेस्ट पूर्व फ्रेंच पायलट

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में

बता दें कि अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी. इसके जवाब में भारत ने पिछले साल 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था. इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक वार-पलटवार जारी रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »