चीन: राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रच दिया इतिहास, तीसरी बार बने कम्युनिस्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइन (CCP) के जनरल सेक्रेटरी चुन लिए गए हैं. चीन के सबसे बड़े नेता और CCP के संस्थापक माओ-त्से-तुंग के बाद जिनपिंग तीसरी बार नियुक्त होने वाले चीन के दूसरे शख्स बन गए हैं.

Advertisement
शी जिनपिंग (File Photo) शी जिनपिंग (File Photo)

aajtak.in

  • ,
  • 23 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइन (CCP) के जनरल सेक्रेटरी चुन लिए गए हैं. चीन के सबसे बड़े नेता और CCP के संस्थापक माओ-त्से-तुंग के बाद जिनपिंग तीसरी बार नियुक्त होने वाले चीन के दूसरे शख्स बन गए हैं. अब जिनपिंग 5 साल तक इस पद पर बने रहेंगे.

इससे पहले जिनपिंग को CCP की केंद्रीय समिति का नेता चुना गया. इस समिति का कार्यकाल दो बार से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता. इसमें रिटायरमेंट की उम्र भी 68 साल निर्धारित थी. लेकिन जिनपिंग 69 साल की उम्र होने के बावजूद इस पद पर काबिज हैं.

Advertisement

स्टैंडिग कमेटी ने किया चुनाव

रविवार को सेंट्रल कमेटी के सदस्यों ने 25 सदस्यों वाले पोलित ब्यूरो का चुनाव किया. इस पोलित ब्यूरो ने स्टैंडिंग कमेटी के 7 सदस्यों को चुना. इन 7 सदस्यों ने ही तीसरी बार जिनपिंग को कम्युनिस्ट पार्टी का जनरल सेक्रेटरी चुन लिया.

तूफान का सामना करने तैयार रहें

इससे पहले शनिवार को 20वीं कांग्रेस की बैठक के बाद शी जिनपिंग ने बयान दिया था. बयान में उन्होंने चीन के लोगों से कहा था कि वे संघर्ष के साथ जीतने की हिम्मत रखें. अपने परेशानियों को किनारे रखकर कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ने के लिए दृढ़ रहें. उन्होंने कहा था कि लोगों को तूफानों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए.

हू जिंताओं ने सौंपी थी सत्ता

जिस बैठक में जिनपिंग को CCP की कमान तीसरी बार सौंपी गई, उसमें चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ भी मौजूद थे. दरअसल, 79 साल के हू जिंताओ ने 2012 में शांतिपूर्ण तरीके से जिनपिंग को सत्ता सौंपी थी. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि तब उनकी तबीयत काफी खराब थी.

Advertisement

ताइवान की आजादी का विरोध

कार्यक्रम में COVID-19 का प्रबंधन अच्छी तरह से करने के लिए शी जिनपिंग की तारीफ की गई. इस दौरान यह प्रस्ताव लाया गया कि चीन ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानाता है और इसलिए ताइवान की स्वतंत्रता का हमेशा विरोध किया जाएगा. इस 20वीं कांग्रेस से पहले बीजिंग में शी की सड़कों पर जिनपिंग के विरोध में बैनर लड़के भी देखे गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »