चीनः Fujian प्रांत में पहुंचा कोरोना का डेल्टा वैरिएंट, पूरा शहर सील, सिनेमाघर-जिम समेत पब्लिक प्लेस बंद

चीन के फुजियान के पुतियान शहर में कोरोना की स्थिति गंभीर और जटिल है और संभव है कि यहां लोगों के बीच कोरोना संक्रमण के और नए मामले मिलें.

Advertisement
चीन के फुजियान में कोरोना के मामले बढ़े नजर आए हैं. (फाइल फोटो-PTI) चीन के फुजियान में कोरोना के मामले बढ़े नजर आए हैं. (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST
  • सिनेमाघर-जिम समेत पब्लिक प्लेस बंद
  • लोगों में मिला डेल्टा वैरिएंट का संक्रमण

चीन (China) के दक्षिणपूर्वी प्रांत फुजियान (Fujian) के एक शहर में सिनेमाघर, जिम और हाईवे बंद कर दिए गए हैं. यहां के निवासियों को शहर ना छोड़ने की हिदायत दी गई है. स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण (Corona Outbreak) के फिर सामने आने के बाद चीन के इस शहर में यह फैसला लिया गया है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सोमवार को स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट किया कि फुजियान के पुतियान शहर में कोरोना की स्थिति गंभीर और जटिल है और संभव है कि यहां लोगों के बीच कोरोना संक्रमण के और नए मामले मिलें. पुतिया शहर की आबादी 3.2 मिलियन है. यहां कोरोना के संक्रमण के खतरे के बीच चीन की नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट टीम भेजी है. यहां कुछ स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई भी रोक दी गई है.

Advertisement

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक 10 से 12 सितंबर के बीच फुजिया में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं जिसमें से 35 पुतियान से मिले हैं. इसके अलावा पुतियान में 10 सितंबर से 32 गैर लक्षण वाले मामले भी सामने आए हैं. हालांकि चीन गैर लक्षण वाले मामलों को पुष्ट मामलों में नहीं गिनता है जबकि संक्रमित में बुखार व अन्य क्लीनिकल लक्षण ना हों.

इसपर भी क्लिक करें- कोरोना: 2 साल के बच्चों को कोरोना टीका लगाने वाला दुनिया का पहला देश बना क्यूबा

12 सितंबर तक चीन में कुल 95,248 कोरोना मामले सामने आए थे जबकि 4,636 लोगों की  मौत हो गई थी. चीन में आखिरी बार जियांग्सू में कोरोना आउटब्रेक देखा गया था जो हाल ही में दो सप्ताह पहले खत्म हुआ है. अब यहां नए मामले नहीं है. जियांग्सू में एक महीने तक पिछले कोरोना आउट ब्रेक का कहर जारी था. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि पुतियान में सामने आए मामलों की जांच में पता चला है कि ये लोग तेजी से फैलने वाले डेल्टा वैरिएंट के चपेट में आए हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »