चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया... इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद, 531 लापता

नेपाल चीन सीमा पर गिरोंग क्षेत्र में 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद नदी में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. चीन ने पहली बार आधिकारिक तौर पर बताया कि इमिग्रेशन और कस्टम भवन से अब तक 31 शव मिल चुके हैं और 531 लोग लापता हैं. बचाव दलों को घटनास्थल से 987 व्यक्तिगत सामान मिले हैं.

Advertisement
चीन ने नेपाल सीमा के गिरोंग इलाके में भूस्खलन और बाढ़ के बाद पहली बार आंकड़े जारी किए हैं (Photo: ITG) चीन ने नेपाल सीमा के गिरोंग इलाके में भूस्खलन और बाढ़ के बाद पहली बार आंकड़े जारी किए हैं (Photo: ITG)

पंकज दास

  • काठमांडू, नेपाल,
  • 05 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

चीन ने नेपाल सीमा पर हुए भूस्खलन हादसे को लेकर पहली बार मौत के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं. चीनी अधिकारियों के मुताबिक गिरोंग इलाके में इमिग्रेशन और कस्टम भवन से अब तक 31 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 531 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. यह जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे तक की स्थिति के आधार पर दी गई है. यह हादसा 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद नदी में आई भीषण बाढ़ की वजह से हुआ था.

Advertisement

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार यह पूरा मामला नेपाल चीन सीमा पर स्थित गिरोंग क्षेत्र का है. यहां भूस्खलन के बाद नदी उफान पर आ गई और इसका पानी सीमा पर बने इमिग्रेशन व कस्टम भवन में घुस गया. इसी भवन में मौजूद रहे 531 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.

बचाव दल लगातार मलबे और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. अब तक बचावकर्मियों को घटनास्थल से 987 व्यक्तिगत सामान भी मिले हैं, जिनकी मदद से लापता लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

हादसे के बाद बचाव कार्य में सबसे बड़ी अड़चन जी-216 राजमार्ग को लेकर आई है. यह हाईवे गिरोंग बंदरगाह तक जाता है और बाढ़ में इसका एक हिस्सा टूट गया है, जिससे बचाव दलों को मौके तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है. चीनी अधिकारियों ने बुधवार तक इस रास्ते का निरीक्षण किया, जिसमें 58 ऐसी जगहें मिलीं जहां आगे भी भूस्खलन जैसा खतरा हो सकता है. इसके अलावा बाढ़ ने कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया है और बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे बचाव कार्य और मुश्किल हो गया है.

Advertisement

चीनी प्रशासन का कहना है कि उन्होंने सीमा क्षेत्र के सभी जोखिम वाले इलाकों की जांच पूरी कर ली है और खतरे का आकलन भी कर लिया गया है. साथ ही प्रभावित लोगों को अस्थायी रूप से ठहराने के लिए दो जगहों को आपातकालीन आश्रयस्थल के तौर पर चुना गया है, ताकि बेघर हुए लोगों को तुरंत सहारा मिल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »