क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंद खोसा के घर फायरिंग, रंगदारी से जुड़ा है मामला

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. नवनिर्वाचित क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अर्विंदर खोसा के सुरे स्थित घर को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है, जिससे पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल बन गया है.

Advertisement
अरविंद खोसा के घर फायरिंग (Photo: सांकेतिक) अरविंद खोसा के घर फायरिंग (Photo: सांकेतिक)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

कनाडा क्रिकेट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर खोसा के सरे स्थित घर पर बुधवार तड़के फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसे जबरन वसूली (extortion) से जुड़ा मामला मान रही है.

पुलिस ने बताया कि फायरिंग की ये घटना ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर के न्यूटन इलाके में बुधवार सुबह करीब 4:40 बजे हुई. अरविंदर खोसा ने खुद इसकी पुष्टि की है. उनके घर के दरवाजे, खिड़कियों और बाहरी दीवारों पर कम से कम पांच गोली के निशान मिले हैं.

Advertisement

इस डरावने हमले के वक्त अर्विंदर खोसा का पूरा परिवार घर के अंदर ही सो रहे थे. सुबह-सुबह अचानक हुई तेज फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों को चीरती हुई निकल गईं, जिससे वहां पांच बुलेट होल साफ नजर आ रहे हैं. राहत की बात ये है कि इस गोलीबारी में किसी भी प्रकार की हताहत नहीं हुई है.

ये हमला क्रिकेट कनाडा में हुए एक बड़े मामले की जांच के ठीक कुछ हफ्तों बाद हुआ है, जिसमें भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे थे. इस जांच में क्रिकेट ब्रिटिश कोलंबिया के अध्यक्ष पद पर बने हुए खोसा का नाम भी उछाला गया था. उन पर स्थानीय खिलाड़ियों के जरिए बिश्नोई गैंग से संबंध होने के आरोप लगे थे, जिन्होंने 2025 में कनाडाई राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी को धमकी दी थी. हालांकि, खोसा इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement