न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, ली जा रही तलाशी

न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम होने की गुमनाम सूचना मिली थी. फिलहाल विमान की तलाशी ली जा रही है.

Advertisement
न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम की सूचना (Photo: Pexels) न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम की सूचना (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

न्यूयॉर्क से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंची डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की गुमनाम सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी को बम में विस्फोटक होने की गुमनाम सूचना मिली थी. फिलहाल विमान की तलाशी ली जा रही है. 

सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. और विमान की तलाशी ली जा रही है. 

Advertisement

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही दुबई से इजरायल आ रहे विमान में ओमानी पायलट ने अपने ही को-पायलट पर हमला कर दिया था. 30 सितंबर को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में यह घटना हुई थी.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने किया था हमला

विमान में मौजूद ओमानी को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर कॉकपिट में हमला कर दिया था. ओमानी पायलट ने को पायलट पर इमरजेंसी कुल्हाड़ी से वार किया था और विमान पर नियंत्रण करने की कोशिश की थी. इस दौरान विमान तेजी से नीचे गिरने लगा था. लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था जिसे कारण यात्रियों और विमान के क्रू ने अंदर आकर हमलावरों को काबू में किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: '9/11 हमले से प्रेरित था ओमानी को-पायलट, इजरायल में क्रैश कराना चाहता था प्लेन', UAE ने बताई पूरी साजिश

विमान में मौजूद ऑफ ड्यूटी पायलट ने फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया था. मामले की जांच अब भी की जा रही है. इस घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में प्रशंसा हुई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »