बांग्लादेश में टैगोर की तस्वीर पर कालिख पोतने की कोशिश... 4 गिरफ्तार, देशद्रोह का केस दर्ज

ढाका में रवींद्रनाथ टैगोर की दीवार पर बनी तस्वीर पर पर काली स्याही पोतने की कोशिश की गई. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर देशद्रोह से जुड़ा केस दर्ज किया है. घटना बांग्लादेश शिल्पकला अकादमी के बाहर हुई.

Advertisement
ढाका में टैगोर की तस्वीर पर कालिख पोतने की कोशिश. (File Photo) ढाका में टैगोर की तस्वीर पर कालिख पोतने की कोशिश. (File Photo)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रवींद्रनाथ टैगोर की दीवार पर बनी भित्तिचित्र (दीवार पर बनी तस्वीर) को लेकर विवाद हो गया है. आरोप है कि एक युवती ने तस्वीर पर काली स्याही पोतकर उसे बिगाड़ने की कोशिश की. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह से जुड़ा मामला दर्ज किया है.

Advertisement

यह घटना ढाका के सेगुनबागीचा इलाके में हुई. यहां बांग्लादेश शिल्पकला अकादमी के बाहर रवींद्रनाथ टैगोर की एक नई तस्वीर बनाई गई थी. द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक युवती ने इस तस्वीर पर काली स्याही डालकर उसे बिगाड़ने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि गिरफ्तार किए गए चारों लोगों की घटना में क्या भूमिका थी. तस्वीर को नुकसान पहुंचाने के पीछे उनकी मंशा क्या थी, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है.

भारत ही नहीं, बांग्लादेश के लिए भी खास हैं टैगोर

रवींद्रनाथ टैगोर भारत के साथ बांग्लादेश की सांस्कृतिक पहचान का भी अहम हिस्सा हैं. साल 1913 में उन्हें साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वह यह सम्मान पाने वाले पहले एशियाई साहित्यकार थे. बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' भी टैगोर ने ही लिखा था. उनकी कविताओं, गीतों और साहित्य को दोनों देशों में खास जगह मिली हुई है. ऐसे में उनकी तस्वीर को बिगाड़ने की कथित कोशिश ने इस घटना को चर्चा में ला दिया है.

Advertisement

पहले भी टैगोर की विरासत को नुकसान पहुंचाने के आरोप

बांग्लादेश में टैगोर की विरासत को नुकसान पहुंचाए जाने की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल देश के अलग-अलग इलाकों में उनकी तस्वीरों को निशाना बनाए जाने की खबरें आई थीं. उनके पैतृक गांव को नुकसान पहुंचाए जाने की बात भी सामने आई थी. फिलहाल, ताजा मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आगे की जांच से यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में किसकी क्या भूमिका थी और तस्वीर को बिगाड़ने की कोशिश के पीछे क्या वजह थी.
 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »