दूध नहीं पीने पर पिता ने 3 साल की बच्ची को आधी रात घर से निकाला, हुई लापता

समाचार चैनल 'एनबीसी' के मुताबिक शेरिन शनिवार की रात 3 बजे से गायब है. अधिकारी केविन परलिच ने बताया कि वेसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और 250,000 डॉलर के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी गई.

Advertisement
वेसले मैथ्यूज वेसले मैथ्यूज

BHASHA

  • टेक्सास,
  • 10 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

अमेरिका के टेक्सास में 3 साल की को उसके पालने वाले पिता (फॉस्टर फादर) ने दूध नहीं पीने पर रात में घर से बाहर खड़े होने की सजा दी जिसके बाद से वो बच्ची लापता है. शेरिन मैथ्यूज को दो साल पहले वेसले मैथ्यूज ने भारत के एक बाल गृह से गोद लिया था.

समाचार चैनल 'एनबीसी' के मुताबिक शेरिन शनिवार की रात 3 बजे से गायब है. अधिकारी केविन परलिच ने बताया कि वेसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और 250,000 डॉलर के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी गई.

Advertisement

शेरिन को उसके पिता ने रात के समय दूध पीने को कहा, लेकिन उसने पूरा दूध नहीं पिया. इसके बाद पिता ने उसे घर से बाहर खड़ा रहने की सजा दे दी. शेरिन को घर से बाहर खड़ा करने के करीब 15 मिनट बाद जब पिता ने बाहर देखा तो वह वहां नहीं थी.

ने बताया कि पिता ने करीब पांच घंटे तक यह जानकारी पुलिस को नहीं दी कि उनकी बेटी लापता है और मामले को रिपोर्ट करने में देरी निश्चित तौर पर हमारे लिए चिंता का विषय है.

बता दें कि शेरिन का जन्म भारत में हुआ था और बाद में मैथ्यू परिवार ने उसे गोद ले लिया था. अमेरिका आने से पहले शेरिन कुपोषण की शिकार थी और इसलिए अब वो स्पेशल डाइट पर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »