Advertisement

विश्व

नेपाल में क्रैश होते ही खाक हो गया प्लेन, आसमान में उठा धुएं का गुबार, देखें PHOTOS

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST
  • 1/5

नेपाल के पोखरा में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. इस विमान में 68 यात्री सवार थे. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. 

  • 2/5

जानकारी के मुताबिक, यति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इस 72 सीटर विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे. 

  • 3/5

ये विमान पोखरा के पास पहुंचा ही था कि अचानक क्रैश हो गया. नेपाली मीडिया के मुताबिक, ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई.
 

Advertisement
  • 4/5

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा है कि विमान में 68 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे. यति एयरलाइंस के प्रवक्ता ने ये भी कहा है कि अभी तक 32 शव बरामद कर लिए गए हैं. ये हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. ये विमान पोखरा घाटी में सेती नदी की खाई में गिर गया.

  • 5/5

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. पीएम प्रचंड ने सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हादसे को लेकर कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement