59 बागी, ममता के साथ अब सिर्फ 21 विधायक... बंगाल विधानसभा का जानिए नंबर गेम

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही हैं. पार्टी से निष्कासित विधायकों ने ममता और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है, जिससे राज्य का राजनीतिक तापमान पूरी तरह बढ़ गया है.

Advertisement
TMC में बगावत. (Photo: PTI) TMC में बगावत. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अंदर गहरे संकट के बीच निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने खुले तौर पर बगावत का बिगुल फूंक दिया है.

पार्टी के अंदर मचे इस घमासान के बीच मामले के जानकार सूत्रों ने खुलासा किया है कि बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने टीएमसी के 59 विधायकों का मजबूत समर्थन प्राप्त होने का बड़ा दावा ठोक दिया है, जिसके चलते विधानसभा का पूरा नंबर गेम अचानक बदल गया है.

Advertisement

ममता के पास सिर्फ 21 विधायक?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 59 विधायकों के बागी रुख अख्तियार कर लेने के बाद अब आधिकारिक तौर पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के पास सिर्फ 21 विधायक बचे हैं. विधायकों का ये नंबर गेम बताता है कि टीएमसी इस वक्त पूरी तरह से मुश्किलों में घिरी हुई.

बताया जा रहा है कि टीएमसी के ये बागी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं, जहां वह विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मुलाकात करेंगे. इसके लिए स्पीकर भी सदन पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि स्पीकर से मुलाकात के दौरान ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष के लिए अपनी बात रखेंगे.

क्या है बागी विधायकों की मांग

टीएमसी के इन बागी विधायकों की मांग है कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय के बजाय पार्टी के किसी अन्य बेहद वरिष्ठ नेता को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (लीडर ऑफ अपोजिशन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए, जिसके लिए उन्होंने ये कड़ा रुख अपनाया है.

उधर, टीएमसी के बागी विधायकों में शामिल मुस्तफिजुर रहमान ने कहा कि टीएमसी के 59 विधायकों ने हस्ताक्षर किया है. हम सभी ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं है, लेकिन हम चाहते हैं कि किसी वरिष्ठ नेता को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए.

Advertisement

विधानसभा के मौजूदा समीकरणों को देखें तो इस अभूतपूर्व बगावत के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के पास अब केवल 21 वफादार विधायक ही बचे हैं, जिससे पार्टी के पूरी तरह विभाजित होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है.

आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »