अखबार में लपेटकर ले जा रहे थे नोट, एयरपोर्ट से 1.14 करोड़ की विदेश करेंसी जब्त

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने दो यात्रियों के बैग से कुल 1,19,900 अमेरिकी डॉलर की विदेशी करेंसी बरामद की. ये रकम भारतीय मुद्रा में लगभग 1 करोड़ 13 लाख 64 हजार रुपये के बराबर है. ये यात्री भूटान एयरलाइंस की फ्लाइट से बैंकॉक जाने की तैयारी कर रहे थे, जिन्हें अधिकारियों ने दबोट लिया.

Advertisement
कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने बैंकॉक जा रहे यात्रियों से विदेशी करेंसी जब्त की. (Representational Photo- ITGD) कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने बैंकॉक जा रहे यात्रियों से विदेशी करेंसी जब्त की. (Representational Photo- ITGD)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • कोलकाता,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है. CISF के जवानों ने एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान दो यात्रियों के पास से भारी मात्रा में विदेशी करेंसी बरामद की है. 

19 अक्टूबर 2026 पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF कर्मियों को एक्स-रे स्क्रीनिंग मशीन में दो यात्रियों के हैंड बैगेज की तस्वीरें कुछ संदिग्ध लगीं. इसके बाद जवानों ने दोनों बैगों की तलाशी ली. जांच करने पर पता चला कि बैग के निचले हिस्से (फॉल्स बॉटम) में चालाकी से विदेशी करेंसी छुपाई गई थी. 

Advertisement

पकड़े जाने से बचाने के लिए इन अमेरिकी डॉलर को अखबार में लपेटकर रखा गया था. तलाशी के दौरान एक यात्री के बैग से 74,900 अमेरिकी डॉलर और दूसरे यात्री के बैग से 45,000 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए. इस तरह कुल 1,19,900 अमेरिकी डॉलर जब्त किए गए. 

इस विदेशी मुद्रा की कुल भारतीय कीमत करीब 1 करोड़ 13 लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है. पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों यात्री भूटान एयरलाइंस की फ्लाइट से बैंकॉक जाने की तैयारी में थे.

कस्टम्स को सौंपा गया मामला

CISF ने दोनों यात्रियों और बरामद करेंसी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम्स विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) के हवाले कर दिया. 

यह भी पढ़ें: अंडरवियर में छुपा रखा था आधा किलो सोना! लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम ने दबोचा, तस्कर की लंगड़ाती चाल ने खोला राज

Advertisement

कस्टम्स की कार्रवाई के तहत, 74,900 डॉलर के साथ पकड़े गए मुख्य यात्री को 20 अक्टूबर को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए जिला और सत्र न्यायालय में पेश किया गया. वहीं, 45,000 डॉलर के मामले में शामिल पाए गए दूसरे यात्री को डिटेंशन रसीद जारी करने के बाद कस्टम्स ने छोड़ दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »